February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अपनों से इतना डरी की थाने की सुरक्षा में भी लगा ली फांसी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

अपनों से जान बचाने के लिए पुलिस की शरण में आई थी। लेकिन उन्ही अपनों से इस कदर डरी थी की पुलिस की सुरक्षा भी उसके जान को नहीं बचा पायी। ठाणे के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार पुलिस चौकी में 17 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।  किशोरी को 21 वर्षीय एक युवक के साथ मित्रता की वजह से अपने परिवारवालों से डर लग रहा था। पुलिस ने बताया कि किशोरी का परिवार पड़ोस के एक लड़के के साथ लड़की की दोस्ती से खुश नहीं था।पुलिस के मुताबिक, शनिवार को किशोरी का भाई घर लौटने पर अपनी बहन को वहां न पाकर संबंधित युवक के घर गया और उसके परिवार पर किशोरी को छुपाने का आरोप लगाया। दोनों परिवारों के बीच लड़ाई शुरू हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों के आने के बाद छह से सात लोगों को एक अस्पताल पहुंचाया गया जबकि दोनों परिवारों को पुलिस चौकी ले जाया गया।

किशोरी दोपहर ढाई बजे के करीब थाने आई और पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर नहीं लौटना चाहती है क्योंकि उसे डर है कि घरवाले उसे डांट-फटकार लगाएंगे। पुलिस ने लड़की को नारी निकेतन भेजने का फैसला किया और एक महिला कांस्टेबल को बुलाया। इसी दौरान लड़की के पुरुष मित्र का एक संबंधी पहुंचा और आरोप लगाया कि उसे मारा-पीटा गया है। पुलिस चौकी में मौजूद करीब 30 लोगों ने फिर से झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस जब इस दौरान इन लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही थी तभी लड़की ने मौका पाकर खुद को पुलिस चौकी में बंद कर लिया और अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली।

Related Posts

Leave a Reply