July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

कैंसर मुक्त लम्बी आयु का राज छुपा है

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
मछली खाने वालों के लिए खुशखबरी। एक अध्यन से पता चला है की ओमेगा – थ्री फैटी एसिड युक्त खाद्य वस्तुएं खासकर मछलियां खाने से कैंसर या हृदय संबंधी रोगों से असमय होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है। अध्ययन में यह दावा किया गया है कि, मछली खाने वालों दीर्घयूं होते हैं। इस नए अध्ययन में 2,40,729 पुरुषों और 1,80,580 महिलाओं का 16 साल तक अध्ययन किया गया। इनमें से 54,230 पुरुषों और 30,882 महिलाओं की इस दौरान मौत हुई।
अध्ययन के मुताबिक मछलियों और ओमेगा – थ्री फैटी एसिड और कुल मृत्यु दर में कमी के बीच महत्त्वपूर्ण संबंध देखा गया। चीन की जेजियांग यूनिर्विसटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि जो पुरुष मछली का ज्यादा सेवन करते थे, उनमें कुल मृत्यु दर नौ प्रतिशत कम देखी गई और ह्रदय संबंधी रोगों से होने वाली मौत में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।  साथ ही, उनकी कैंसर से मौत होने की संभावना छह प्रतिशत तक कम और सांस संबंधी रोग से होने वाली मौत में 20 प्रतिशत की कमी देखी गई। यह अध्ययन इंटर्नल मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Related Posts

Leave a Reply