July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

मुसीबत में रणबीर: महिला ने किया केस, लग सकती है 51 लाख की चपत

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

ब्लॉकबस्टर ‘संजू’ की सक्सेस इंज्वॉय कर रहे रणबीर कपूर को अब कानूनी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। रणबीर के खिलाफ पर उनकी किरायेदार ने 50 लाख का मुकदमा दायर किया है। मालूम हो कि, रणबीर के  पुणे क्लयाणी नगर में बने ट्रंप टावर में एक अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट को रणबीर ने एक महिला शीतल सूर्यवंशी को किराये पर दिया हुआ था इस अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने ही एक्टर पर 50 लाख का केस किया है। महिला का आरोप है कि रणबीर ने रेंट एग्रीमेंट के नियमों का पालन नहीं किया और उन्हें समय से पहले ही घर खाली करने को बोल दिया गया। अभिनेता ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

ये मामला अब पुणे की सिविल कोर्ट पहुंच गया है। शीतल ने रणबीर पर 50 लाख के साथ 1.08 लाख रुपये ब्याज की भी मांग की है। शीतल का आरोप है कि घर खाली करने के कारण उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ सहना पड़ा है। हालाँकि इन आरोपों को नकारते हुए रणबीर ने कहा कि शीतल को समय से पहले घर खाली करने के लिए नहीं कहा गया, बल्कि उन्होंने अपनी मर्जी से घर खाली किया है। और तो और शीतल ने उन्हें तीन महीने का किराया भी नहीं दिया।
कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख दी है। रणबीर कपूर की बात करें तो वो फिल्हाल बल्गारिया में आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply