July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

बारिश में भूल जाईये मछली का सेवन, वरना 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

चाहे मछली यानि फिश खाना आपको कितना भी पसंद हो, लेकिन बरसात के मौसम में आपको इससे दुरी बनानी ही होगी। वरना सेहत को भरी नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। जानते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है।

– पहला कारण यह है कि बारिश के मौसम में मछलियों को बड़ी मात्रा में स्टोर करके रखा जाता है और उन पर केमिकल का इस्तेमाल भी होता है ताकि वे खराब न हों। ऐसे में यह पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

– इस मौसम में तालाबों का पानी ज्यादातर खराब ही होता है, जिसके कारण इस मौसम में आप जलीय जीवों या मछली का सेवन करते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

– मछलियों के प्रजनन का समय भी यही होता है, जब वे अंडे देती हैं। ऐसे में मछली का सेवन फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
– इस मौसम में स्टोर कर के रखी गई मछलियां पोषण के लिहाज से भी सही नहीं मानी जा सकती। अत: इस मौसम में इनका सेवन करना समझदारी वाला फैसला नहीं होगा।

Related Posts

Leave a Reply