July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

भारत के इन पसंदीदा खानों पर फिरंगियों ने लगाया नो एंट्री 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
बाकि देशों की तुलना में भारत में लोग खाने के मामले में काफी शौकीन मने जाते हैं। बाकी देशों से काफी आगे है। यहां खाने की जितनी वैरायटी मिलती है, शायद ही दुनिया के किसी कोने में देखने को मिलती हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में बड़े ही शौक से खाई जाने वाली कुछ चीजों पर विदेशों में बैन लगा हुआ है। आखिर कौन-सी हैं वे चीजें , चलिए जानते हैं।
शहद : सेहत के लिए फायदेमंद कहा जाने वाला शहद भी बीमारियों का भंडार है। हम बात कर रहे हैं एशियन हनी की। एक रिपोर्ट में पाया गया था कि एशिया में बनाए जाने वाले शहद में हानिकारक एंटीबायोटिक्स और कई भारी धातुएं मौजूद होती हैं। इसी कारण से एशियन शहद पर यूरोप में बैन लगा दिया गया।
रेड बुल :  कुछ देशों का मानना है कि रेडबुल पीने से हार्ट प्राब्लम्स, डिप्रेशन, हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां होती हैं। जिसके चलते फ्रांस और डेनमार्क ने इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया। वहीं लिथुआनिया में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए इसका सेवन करना मना है। विदेशियों का मानना चाहे जो भी हो लेकिन भारत में इसकी बिक्री बिना किसी रोक-टोक के की जाती है।
कैचअप :  भारत में कैचअप काफी पसंद किया जाता है। खासतौर पर बच्चों के बीच तो ये बहुत पॉपुलर है, लेकिन फ्रांस ने इस पर बैन लगा रखा है। फ्रांस के अधिकारियों का मानना है कि कैचअप के उपयोग से उनकी संस्कृति को खतरा था। बच्चे इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे थे और पांरपरिक भोजन को भूलते जा रहे थे।
जेली सुइट्स :  भारत में भले ही जेली को अच्छा माना जाता हो, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। असल में इसे बनाने के लिए कोंजैक नामक पदार्थ का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसी कारण ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सों में इसे बेचने की मनाही है।
किंडर जॉय : बच्चों को दो ही चीजों का शौक होता है, एक चॉकलेट और दूसरा खिलौने। किंडर जॉय इन दोनों की डिमांड को पूरा करता है। ऐसे में इसका फेमस होना तो लाजमी था। लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स की मानें तो इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए यूएस में किंडर जॉय बैन है।

पाश्च्युराइज़्ड मिल्क : पाश्च्युराइज़्ड दूध में हानिकारक जीव मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसी से बचने के लिए अमेरिका और कनाडा में इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। वहीं भारत में ऐसा दूध बहुत ही आसानी से मिल जाता है, और तो और भारी मात्रा में इसका इस्तेमाल भी किया जाता है।

Related Posts

Leave a Reply