July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर साहित्य व कला

खूबसूरती में कुछ कम नहीं यह ताजमहल भी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

राजस्थान में आपने बहुत सी ऐतिहासिक संरचनाओं को देखा होगा, जो अपनी भव्यता के लिए जानी जाती हैं, लेकिन आज हम जिस प्राचीन आकर्षण की बात करने जा रहे हैं उसकी खूबसूरती आपको सच में आश्चर्यचकित कर देगी। यह खूबसूरत संरचना राजस्थान के जोधपुर में सें स्थित है, जो जसवंत थड़ा नाम से जानी जाती है। दरअसल यह संगमरमर की बनी एक स्मारक है, जिसकी खूबसूरती को देखकर इसे मेवाड़ का ताजमहल कहा जाता है।
जसवंत थड़ा को मेवाड़ का ताजमहल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके निर्माण में शुद्ध संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकी आगरे का ताजमहल वास्तुकला की मामले में इससे अलग है। जसवंत थड़ा में भी आपको छोटे-छोटे गुंबद देखने को मिलेंगे। जसवंत थड़ा का नाम यहां के महाराजा जशवंत सिंह द्वितीय के नाम पर रखा गया था। इस स्मारक का निर्माण उनके पुत्र महाराजा सदर सिंह द्वारा 1899 में करवाया गया था। इस स्मारक के अंदर आप मेवाड़ के भूतकालीन राजाओं की तस्वीर देख सकते हैं। इस स्मारक के निर्माण में न सिर्फ सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है बल्कि यहां आपको लाल रंग का अद्भुत मेल भी देखने को मिलेगा। जसवंत थड़ा के पास बने जलाशय का इस्तेमाल शाही रीति-रिवाजों के लिए किया जाता था, लेकिन अब यहां ऐसा कुछ नहीं होता। झील में आप कुछ खूबसूरत जलीय जीवों को देख सकते हैं।
इस ऐतिहासिक धरोहर की सीढ़ियों पर आपको स्थानीय लोक-संगीत कलाकर स्वागत करते मिलेंगे। कुछ राजस्थानी अंदाज में ये कलाकार आगंतुकों का आदर सत्कार करते हैं। स्मारक का आंतरिक भाग खूबसूरत नक्काशी और कलाकृतियों से सजाया गया है। स्मारक के आसपास बनाए गए मेहराव और स्तंभ पर्यटकों को काफी ज्याद प्रभावित करने का काम करते हैं। इसके अंदर आप प्रारंभिक शासकों से जुड़ी कुछ चित्रकारियां भी देख सकते हैं। संगमरमर की बनी इस संरचना को राजस्थानी शैली में बनाकर तैयार किया गया था। दूर से दिखाई देते गुंबद मुगल वास्तुकला से प्रभावित मिलते हैं। इस संरचना के कई भागों में आप मुगल शैली का खूबसूरत मिश्रण देख सकते हैं।
जोधपुर राजस्थान का एक बड़ा शहर है जहां आप परिवहन के तीनों साधनों से पहुंच सकते हैं, यहां का नजदीकी हवाईअड्डा जोधपुर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप जोधपुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply