July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

दुनिया का पहला देश जो घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को देगा यह विशेष सुविधा

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को लिए खुशखबरी। अब इस देश में रहनेवाली महिलाएं अगर घरेलु हंसा का शिकार होती है तो उन्हें वैतनिक अवकाश (पेड लीव) मिलेगा। यह देश है न्यूजीलैंड। ऐसा करने वाला न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत के अलावा दुनिया में कई एेसे देश हैं जहां महिलाएं घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं। कई देशों में इसके खिलाफ कानून भी पारित हैं लेकिन न्यूजीलैंड की संसद ने एक ऐसे प्रस्ताव को मंजूर किया है जिसके बाद घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं  को 10 दिन की पेड लीव मिल सकेगी। यहां की सरकार ने डोमेस्टिक वॉयलेंस विक्टिम प्रोटेक्शन बिल को संसद ने मंजूरी दे दी है।

कानून के अनुसार पीड़ितों को मिलने वाली यह पेड लीव बीमारी या दूसरी छुट्टियों के अतिरिक्त होंगी। जो लोग घरेलू हिंसा का शिकार नहीं हैं उन्हें इस लीव का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि न्यूजीलैंड हर साल यहां 1 लाख 5 हजार घरेलू हिंसा से जुड़े मामले सामने आते हैं। हर 4 मिनट में पुलिस के पास घरेलू हिंसा की एक शिकायत आती है।  न्यूजीलैंड में 76 प्रतिशत मामलों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाती है। एक अनुमान के अनुसार हर साल घरेलू हिंसा की वजह से न्यूजीलैंड को 48 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होता है।  इस कानून से 40 प्रतिशत परिवारों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

इस बिल को लाने वाली ग्रीन पार्टी की सांसद जैन लोगी राजनीति में आने से पहले घरेलू हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं को शरण देने और उनके हक के लिए सात साल तक लड़ती रही हैं। उनका यह विधेयक 57 के मुकाबले 63 मतों से पास हो गया।

Related Posts

Leave a Reply