July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

सावधान : हैरान कर देगा बर्तन चमकाने वाले स्पंज का असर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स    

आजकल हर कोई किचन में बर्तन धोने के लिए डिश स्पंज का इस्तेमाल करता है लेकिन क्या आपको पता है बर्तन साफ करने वाला यह डिश स्पंज के लिए हानिकारक है। इस डिश स्पंज में मौजूद बैक्टीरिया आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है | जिस स्पंज से आप बर्तन चमकाने का काम करती हैं, दरअसल वह बैक्टीरिया से भरा हुआ होता है| इससे जहां बर्तन साफ तो लगते हैं, लेकिन इन पर खाना खाने से आप गंभीर बीमारी की शिकार भी हो सकता है|

1. इस तरह से करता है बीमार
अक्सर महिलाएं रोजाना स्पंज को साफ नहीं करती है। जिससे इसमें हमेशा गीलापन रहता है। हमेशा गीला रहने के कारण इसमें बैक्टीरिया पनप जाते है। जो बर्तन और हाथों द्धारा आपके शरीर में जाकर आपको बीमार कर देते है।

2. सफाई करना
अगर आपको यह लगता है कि रोजाना इसकी सफाई करने से आप बैक्टीरिया को पनपने से रोक देंगे, तो आप गलत सोच रहें है। एक शोध के द्धारा इस बात का पता लगाया है कि रोजाना सफाई करने पर भी इसमें टाइफाइड, कालरा और फ़ूड पाजनिंग फैलाने वाले बैक्टीरिया मौजूद रहते है।

3. गर्म पानी से धोना
स्पंज को गर्म पानी से धोने के बाद भी उसमें से बैक्टीरिया खत्म नहीं होते है। येह खतरनाक बैक्टीरिया गर्म पानी के तापमान पर भी सर्वाइव कर सकते है। स्पंज के जिन कोने में हीट नहीं पहुंच पाती वहां पर लाखों बैक्टीरिया मौजूद हो सकते है।

4. इस तरह से करें सेफ्टी
किसी भी डिश स्पंज को एक हफ्ते से ज्यादा इस्तेमाल न करें। अगर आप को बार-बार इसे बदलना मुश्किल लगता है तो आप नारियल की जड़ों से बर्तन को साफ कर सकते है। या फिर ऐसी किसी सख्त चीज से बर्तन साफ कर सकते है।

5. स्पंज से होने वाली बीमारियां
डिश स्पंज में मौजूद बैक्टीरिया से टाइफाइड, फ़ूड पाजनिंग और पेट में इंफेक्शन हो सकती है। इसके अलावा रोजाना स्पंज के द्धारा शरीर में बैक्टीरिया जाने से आपको कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है।

Related Posts

Leave a Reply