3 राशियों पर अगस्त पड़ेंगे भारी, बाकी पर मेहरबान
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त की शुरुवात में ही शुक्र का परिवर्तन उनकी राशि से छठे स्थान में हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र कन्या राशि में गोचर नीच के भाव में माना जाता है। मेष राशियों के लिए यह गोचर अशुभ परिणाम देने वाला होगा। जीवनसाथी से अनबन की संभावना है।
वृष राशि : शुक्र आपकी राशि से पांचवें भाव में प्रवेश करेगा। परिवार में चिंताएं बनी रहेंगी और आपके खर्चे में बढ़ोत्तरी की संभावना है। आपकी जीवन शैली में बदलाव होंगे और नौकरी के मामले में कोई खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि : इस राशि से शुक्र का गोचर चौथे भाव में हो रहा है। जो मुनाफा दिलाने का योग बन रहा है। कहीं से अतिरिक्त इनकम होने शुरू हो जाएंगे। यानि की आपकी सुख -सविधाओं में इजाफा होगा। अच्छे समय का आनन्द उठाएं।
कर्क राशि : शुक्र आपकी राशि में तीसरे भाव में आएगा। आपके सितारे बुलंद रहेंगे और आर्थिक फायदे के कई मौके मिलेंगे। समाज के बीच आपका मान-सम्मान पहले के मुकाबले काफी बढ़ेगा। कुछ खास तरह की खुशियां आपके जीवन में उत्साह और उंमग भर देगी।
सिंह राशि : इस राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे स्थान पर हो रहा है। दूसरा भाव धन का स्थान होता है ऐसे में नीच शुक्र का आपके लिए धन हानि होने के संकेत है। इस दौरान पैतृक संपत्ति को लेकर किसी विवाद में फंस सकते है। परिवार में तनाव रहेगा अपने पर संयम बरतें।
कन्या राशि : शुक्र का परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है जोकि नीच भाव में है। आप पर नकारात्मकता हावी रहने वाली है। आपको सामाजिक रूप से काफी नुकसान हो सकता है। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश करेंगे। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए।
तुला राशि : शुक्र आपकी राशि से 12वें स्थान में आ रहे हैं। जिससे आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप इस दौरान लग्जरी जीवन से जुड़ी सभी तरह के ऐशो-आराम की सुविधाएं आपको मिलेगी। व्यापार में कोई नया सौदा पक्का हो सकता है।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन 11वें भाव में हो रहा है। आर्थिक मजबूती होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मौज मस्ती करने का पूरा मौका मिलेगा। नौकरी में आपकी तरक्की संभव है।
धनु राशि : पकी राशि से शुक्र का परिवर्तन 10वें भाव में हो रहा है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी रह सकता है। कार्य के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि : आपके लिए शुक्र का कन्या राशि में गोचर रहन सहन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकता है। नई नौकरी मिलने के योग है। किसी प्रोजेक्ट से आपको लाभ मिलने के संकेत भी दिख रहे हैं। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि : धन लाभ और पारिवारिक सहयोग में इजाफा होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मीन राशि : तमाम तरह की खुशियां और तरक्की के दरवाजे मीन राशि वालों के लिए खुले रहेंगे। इस समय आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं।