June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

बदल रहा शेप, अब 36, 24, 36 नहीं 39-25-36 है आदर्श पैरामीटर 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
हमेशा से महिलाओं की खूबसूरती दुनिया में चर्चा का विषय रहा है। कौन ज्यादा खूबसूरत यह जानने के लिए लोग उत्सुक हुए रहते हैं। हालाँकि खूबसूरती का पैमाना हमेशा से शारीरिक ही रहा है। महिलाओं के परफेक्ट फिगर का भी एक पैरामीटर लोगों ने तय कर लिया है। फिगर साइज 36, 24, 36 को बेस्ट माना जाता है लेकिन साइंस इसे सही नहीं कहता।
दुनिया में एक से बढ़कर एक सुंदर महिलाएं हैं और उनकी सुंदरता का पैमाना भी अलग- अलग है। लेकिन सबसे अच्छा फिगर किस महिला का है इस बात का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है।लेकिन अब साइंस भी इस होड़ में शामिल हो गया है। साइंस के अनुसार दुनिया में महिला के फिगर को सबसे बेस्ट मानने का पैरामीटर बिल्कुल अलग है।
वैज्ञानिकों ने रिसर्च कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि दुनिया की किस महिला का फिगर सबसे अच्छा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सास यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने एक रिसर्च कर इस बात का पता लगाया है कि ब्रिटिश मॉडल केली ब्रूक का फिगर सबसे बेस्ट है।  उनके मुताबिक केली न ही दुबली हैं और न ही मोटी। उनकी बॉडी का हर एक हिस्सा बिल्कुल परफेक्ट है।
लोगों के जवाब के हिसाब से केली इन सारे पैरामीटर्स पर खरी साबित हुईं और उनका फिगर दुनिया में सबसे बेस्ट माना गया।
महिला की हाइट 1.68 मीटर होनी चाहिए, महिला के चेस्ट, वेट और हिप्स का मेजरमेंट 99-63-91 होना चाहिए। इन सारे पैमानों पर खरा उतरने वाली केली ने साल 2015 से लेकर अभी तक इस टाइटल पर कब्जा किया हुआ है।
केली की खूबसूरती बिल्कुल नैचुरल है और अपनी शेप को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कभी कोई सर्जरी नहीं कराई। वैज्ञानिकों ने ये भी बताया है कि बेस्ट फिगर वाली महिला का परफेक्ट साइज 39-25-36 होना चाहिए।

Related Posts

Leave a Reply