July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

साक्षी की ड्रेस ने पूर्व कप्तान कर दिया शर्म  से पानी 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी पत्नी साक्षी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। चर्चा का कारण, साक्षी सिंह धोनी की अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गर्ई तस्वीरें है. जिसके बाद सोशल मीडिया में काफी हंगामा मच गया है। गौरतलब है कि हाल ही में साक्षी धोनी की बेस्ट फ्रेंड और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी बिजनेसमैन नमित सोनी के साथ हुई। साक्षी शादी के हर प्रोग्राम में अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुई। शादी के दौरान साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी और जीवा के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद साक्षी की इस तस्वीर पर काफी बवाल हुआ और लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को ही नसीहतें देनी शुरू कर दीं।

साक्षी ने पूर्णा पटेल की रिसेप्शन पार्टी में स्किन कलर का टॉप पहना था और इस ड्रैस में अपनी इस तस्वीर का क्लोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। लोगों ने इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा- धोनी सर का तो ध्यान रख लेती कुछ भी अपलोड कर देते हो। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कहा कि हम धोनी सर का सम्मान करते हैं, लेकिन यह कपड़े पश्चिमी संस्कृति के हैं और हमें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी हाल ही में इंग्लैंड सीरीज के बाद भारत लौटे है।

Related Posts

Leave a Reply