July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म स्वास्थ्य

सच हो रही जलपरियों की कहानी! भारत में फिर पैदा हुई दुनियां की अजूबी जलपरी

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 

सहारनपुर में एक महिला ने जलपरी जैसी बच्ची को जन्म दिया है। जिसे देख डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं। हालाँकि बच्ची ने जन्म के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजन सदमें में है। बता दें कि यह सहारनपुर में दूसरा मामला है। इससे पहले भी राजस्थान और कोलकाता में भी ऐसे बच्चों ने जन्म लिया है।

सहारनपुर जनपद की नकुड़ तहसील के गांव खारीबांस निवासी 25 वर्षीय श्रीमती पूनम पत्नी देवी सिंह को प्रसव पीड़ा का अहसास होने आने पर सोमवार की देर रात जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार चिकित्सालय की सीएमएस डा. ममता सोढी ने अपनी सूझबूझ और अनुभव के आधार पर सामान्य डिलीवरी ही करा दी। डा. ममता सोढी के मुताबिक, महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे और इनका नीचे से पैरों का आकार मछली की पूछ जैसा बना हुआ था। यह बच्चा जन्म लेने के बाद अधिक समय तक जिंदा नहीं रह सका और इसने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि सहारनपुर में 29 अप्रैल 2016 को भी एक ऐसे ही बच्चे ने जन्म लिया था। जो जन्म के तुरंत बाद ही मर गया था। 11 दिसंबर 2017 में ऐसा ही एक मामला कोलकाता में भी सामने आया था। बच्चे ने जन्म लेते ही दम तोड़ दिया था। वही, राजस्थान में 5 जुलाई 2016 को भी ऐसा मामला सामने आया था। जिसमें बच्चे के दोनो पैरे किसी जलपरी की तरह थे। वहीं, महिला सीएमएस डा. ममता सोढी ने बताया कि यह दुनिया का सातवां मामला है। इससे पहले इस तरह का केस फ्लोरिडा बेस नामक शहर में, दूसरा अमेरिका में जबकि तीसरा मामला पेरू में देखने को मिला था। इन सभी मामलों में नवजात बच्चों की मृत्यु हो गई।

Related Posts

Leave a Reply