July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

अब नमाजियों के पास खुद आएगी चलती-फिरती मस्जिद

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
चलता-फिरता दुकान दुकान तो देखा ही होगा लेकिन कभी चलती-फिरती मस्जिद सुना है। जापान ने चलती फिरती मस्जिदें ही बना डाली हैं। गनीमत है हिंदुस्तान में नहीं बानी नहीं तो मुसलमान ही सबसे पहले कोहराम मचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते।
जापान ने 2020 के टोक्यो ओलिम्पिक को देखते हुए ये मोबाइल मस्जिदें बनाई हैं। इनमें एक बार 50 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इन्हें मुस्लिम दर्शकों और पर्यटकों के लिए बनाया गया है। इन्हें खेल के दौरान स्टेडियम के बाहर खड़ा किया जाएगा। इनमें वजू (हाथ धोने) करने के लिए वॉशिंग एरिया भी है। मोबाइल मस्जिद को टोक्यो स्पोर्ट्स और कल्चरल इवैंट्स कम्पनी ने बनाया है। कम्पनी के मुताबिक इन्हें बनाने का उद्देश्य जापान आने वालों को घर जैसा अहसास दिलाना है।
मोबाइल मस्जिद प्रोजैक्ट के सी.ई.ओ. यसुहारु इनोउ ने कहा, ‘इस बात की आशंका है कि ओलिम्पिक देखने आने वाले मुस्लिम पर्यटकों के लिहाज से जापान में पर्याप्त मस्जिदें न हों, इसलिए हमने मोबाइल मस्जिदें बनाने का फैसला किया।  इनोउ ने बताया कि ट्रक के पिछले हिस्से में 48 वर्ग मीटर का कमरा बनाया गया है। इसमें आराम से 50 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। एक अनुमान के मुताबिक जापान में करीब 2 लाख मुसलमान रहते हैं।

Related Posts

Leave a Reply