इनके लिए ‘डूबते को तिनके का सहारा’ बना अरेंज मैरिज

कोलकाता टाइम्स
जब किसी के जीवन में लव फेल हो जाता है तो सहारा अरेंज मैरिज का ही लेना पड़ता है। ये बिलकुल वैसा ही है जैसे कि डूबते को तिनके का सहारा। इस मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की कहानी भी अलग नहीं है। ऐसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जो किसी के साथ ट्रूली और मैडली प्यार में थे मगर उनके प्यार की गाड़ी ज्यादा दूर तक नहीं चल पाई, जिसकी वजह से उन्हें आखिरकार अरेंज मैरिज की बस पकड़नी पड़ी।
करिश्मा और अभिषेक की लव स्टोरी के चर्चे उन दिनों खबरों में बने रहते थे। इस कपल की अमिताभ बच्चन के बर्थडे के दिन सगाई भी हो गई थी मगर किन्हीं कारणों से उनका प्यार शादी के मंडप तक नहीं पहुँच पाया।
अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ अरेंज मैरिज की। इस कपल के दो प्यारे बच्चे भी हैं। मगर संजय के साथ भी करिश्मा का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए।
एक वक्त ऐसा था जब धक-धक गर्ल माधुरी और संजय दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। मगर जब संजय टाडा केस में जेल गए तो माधुरी ने उनसे हमेशा के लिए दूरी बना ली। इसके बाद माधुरी ने परदेसी बाबू डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ अरेंज मैरिज की। माधुरी के दो बेटे भी हैं।
शाहिद और करीना की लव स्टोरी पूरी दुनिया के सामने खुली किताब की तरह हुआ करती थी। दोनों कई मौकों पर खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए भी नजर आते थे। मगर ‘जब वी मेट’ की रिलीज के दौरान दोनों की लव स्टोरी का दी एन्ड हो गया। इसके बाद शाहिद की जिंदगी में लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई कर रही मीरा की एंट्री हुई और साल 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ की शूटिंग के दौरान विवेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। चाहे कोई अवार्ड फंक्शन हो या बॉलीवुड पार्टी दोनों एक साथ नजर आते थे। इसके बाद सलमान दोनों के रिश्ते के बीच आ गए और उनका रिश्ता खत्म हो गया। ऐश्वर्या के जाने के बाद विवेक ने कर्नाटक के दिवंगत मंत्री जीवराज अल्वा और सामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी की बेटी प्रियंका अल्वा से शादी की।
गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर राज कपूर, एक्ट्रेस नरगिस के साथ अपने अफेयर की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते थे। मगर नरगिस के साथ उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुँच पाया और वे कृष्णा के साथ शादी के बंधन में बंधे।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बाली के साथ सात फेरे लिए थे मगर शादी के कुछ वक्त बाद गीता का आकस्मिक निधन हो गया जिसके बाद उन्होंने रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली नीला देवी से शादी की।