February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

हैवानियत ऐसी की इस ब्यक्ति को एक बार नहीं, 12 बार मरने की सजा

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 

हैवानियत ऐसी की एक बार मौत काफी नहीं। इसलिए 12 बार मौत की सजा दी गयी। ऐसी न्यायब सजा की घटना पाकिस्तान के कसूर शहर का है। जहाँ आतंकवाद निरोधी विशेष न्यायालय ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा हत्या के चर्चित मामले के दोषी को बाल दुष्कर्म के 3 अन्य मामलों में 12 बार सजा-ए-मौत सुनाई हैं।
‘डॉन न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार इमरान अली को 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा हत्या के जुर्म में पहले ही फरवरी में 4 सजा-ए-मौत, उम्रकैद की एक सजा, 7 साल की कैद और 60 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है। दोषी ने कम से कम 8 अन्य लड़कियों के साथ दुष्कर्म का जुर्म भी स्वीकार किया था।
गौरतलब है कि कसूर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म तथा हत्या पर देश भर में आक्रोश फैल गया था और प्रदर्शन हुए थे। डी.एन.ए. मिलाने के बाद 23 जनवरी को अली को गिरफ्तार किया गया था।

Related Posts

Leave a Reply