July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

लम्बी मूछों वाली इस ‘खूबसूरत’ राजकुमारी के ठुकराय जाने के बाद 13 युवाओं ने कर ली थी सुसाइड   

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
आम इंसान के पास ही खूबसूरती काफी मायने रखता है। और वह अगर राजकुमारी हो तो यह मायने लाखो गुण बढ़ जाता है। लेकिन एक ऐसी राजकुमारी भी थी जिसके पास खूबसूरती जिस्मानी नहीं था। 19वीं सदी की बात करें तो ईरान की प्रिंसेज ताज अल कज़र सुल्ताना की सुंदरता के किस्से आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने सुंदरता के सभी मानकों को तोड़ दिया था। प्रिंसेज के चेहरे पर घनी आईब्रो और लंबी मूछें थीं। साथ ही वो काफी मोटी हुआ करती थीं। उस दौर में इसे ही सुंदरता माना जाता था। वो हिजाब उतारने वाली और वेस्टर्न कपड़े पहनने वाली उस दौर की पहली महिला थीं। खूबसूरती के साथ ही साथ उन्हें अपने दौर की मॉडर्न महिला माना जाता था। वो राइटर, पेंटर और एक्टिविस्ट थीं।
प्रिंसेज कजर पर्सिया के राजा नासिर अल दिन शाह कजर की बेटी थीं। शाह ने 1848 से लेकर मई 1896 तक राज किया था। प्रिंसेज कजर को पर्सिया में खूबसूरती का प्रतीक घोषित कर दिया गया था। द ह्यूमर नेशन वेबासाइट के मुताबिक, बड़ी संख्या में ऐसे नौजवान थे, जो प्रिंसेज की खूबसरती के दीवाने थे और उनसे शादी करना चाहते थे। प्रिंसेज की ओर से ठुकराए गए करीब 13 युवाओं ने सुसाइड भी कर लिया था।

उनकी शादी अमीर हुसैन खान शोजा ए सल्तनेह से हुई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे थे, जिसमें दो बेटियां और दो बेटे थे। हालांकि, बाद में उनका तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि उनके कई अफेयर रहे। गुलाम अली खान अजीजी अल सुल्तान से उनके अफेयर की बात कही जाती है। वहीं, इनका दूसरा अफेयर ईरानी कवि आरिफ काजविनी से बताया जाता है।

Related Posts

Leave a Reply