February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

दुश्मन देश में जिन्दा हो उठा गब्बर सिंह! 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
मशहूर फिल्म शोले के कैरेक्टर गब्बर सिंह के रोल में अमजद खान को शयद ही कोई भुला पाए। गब्बर सिंह की खौफ ऐसी की लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे।  हिंदी फिल्मों में विलेन के रोल के लिए मशहूर अमजद खान तो अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका वह गब्बर किरदार फिर से लोगों में खौफ का पर्याय बन जीवंत हो उठा है। कई लोगों ने गब्बर सिंह को फिर से देखने का दावा किया है। यह गब्बर सिंह स्क्रीन में नहीं बल्कि रियल लाइफ में नजर आये हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक शख्स का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। दूर से देखने पर यह शख्स काफी हद तक गब्बर सिंह नजर आ रहा है। बिखरे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी तथा गब्बर सिंह की तरह ही डील डौल वाला शरीर।  गब्बर सिंह की तरह दिखने वाला यह शख्स एक बाजार में खड़ा है। सोशल मीडिया ने अचानक इस शख्स को चर्चे में ला दिया है। लोग गब्बर सिंहकी तरह दिखने वाले इस शख्स को लेकर तरह  तरह की बातें कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply