June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ज्ञानदेव का ‘ज्ञान’: कांग्रेस ने जोड़ा नेहरू के साथ ‘पंडित’

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

भारत में बोलने की आज़ादी है, फिर क्यों न बोले! और फिर बोलने से अगर मीडिया में बना रहा जय तो बात ही क्या ? कुछ ऐसा ही हाल है राजस्थान के रामगढ़ से बीजेपी की विधायक ज्ञानदेव आहूजा का। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले ज्ञानदेव आहूजा ने तो इस बार पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर ही निशाना साध लिया। नेहरू की जाति पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे, भला सुअर और गाय मांस खाने वाला पंडित कैसे हो सकता हैगाय से हिंदूओं की आस्था जुड़ी है तो सुअर से मुस्लिम परहेज करते हैं। जवाहर लाल नेहरू गाय और सुअर दोनों के मांस खाते थे। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़कर ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसके साथ ही आहुजा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अब उनका दलित कार्ड नहीं चलने वाला है क्योंकि कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। दलित भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। आहुजा ने कहा कि जातिवाद का झंडा कांग्रेस से ज्यादा मायावती, अखिलेश यादव और डीएमके लेकर रही है। आहूजा ने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस के खाते में उतनी भी सीटें नहीं आएंगी जितने पिछले चुनाव में आई थी।

Related Posts

Leave a Reply