February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

जूते बचाने एक के पीछे भागी 3000 पुलिस वाले 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स  

जापान में चोरी और बलात्कार का एक आरोपी पुलिस स्टेशन से पुलिस वाले के जूते चुराकर भाग गया। अब उसे ढूंढने के लिए जापान ने 3 हजार के करीब पुलिस वालों को लगा दिया है। चोर का नाम जूनया हिदा बताया जा रहा है। जूनया कई अलग-अलग आरोपों में पिछले दो महीने से वहां की जेल में बंद था। 30 साल का हिदा रविवार को ओस्का के पुलिस स्टेशन से अपने वकील से मिलने के बाद भागा था। उस वक्त उसके हाथ में हथकड़ी नहीं बंधी हुई थी।
पहली नजर में गलती ड्यूटी ऑफिसर की दिख रही है, क्योंकि वकील से मुलाकात के वक्त वह हिदा को अकेला छोड़ गया था। वकील के जाने के करीब दो घंटे बाद हिदा के भागने का पता लगा था। तब ही यह भी समझ आया कि हिदा पुलिसवाले के जूते भी लेकर भागा है, क्योंकि उसकी सैंडल वहीं उतरी हुई थी।
दरअसल, जापान में क्राइम रेट काफी कम है और वहां किसी कैदी का भागना बिल्कुल आम बात नहीं है। इससे पहले अप्रैल में एक कैदी जेल तोड़कर भागा था। उसे पकड़ने के लिए भी पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया था। तीन हफ्ते के अंदर उसे पकड़ भी लिया गया था। इस मामले में फिलहाल पुलिस चोर और उसके वकील की तलाश में है। आसपास के स्कूलों और घरों को भी सावधान कर दिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply