3 दिन जंगल में अकेले: जीने के लिए ऐसे लड़ता रहा दो साल का मासूम
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स
वह अपने भाई और दादा के साथ टहलने निकला था। पता नहीं कैसे अचानक योशिकी फुजिमोतो रविवार की सुबह यामागुची क्षेत्र में लापता हो गया । जापान के पश्चिमी हिस्से में एक जंगल में 2 साल का योशिकी के 3 दिन बाद मिला। बताया जाता है कि बच्चा तीन दिन तक सिर्फ नदी का पानी पीकर जीवित रहा। बचावकर्मी बच्चे की तलाश के अभियान में जुटे हुए थे। उसकी तलाश में चलाया गया अभियान देश भर में सुर्खियां बना।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चे की तलाश में पूरा जंगल छान मारा। इस बीच, बुधवार सुबह एक बुजुर्ग की नजर बच्चे पर पड़ी। हारुओ ओबाता ने बताया कि बच्चा एक चट्टान पर बैठा था। उसने अपने नन्हे नंगे पैरों को हल्के पानी में डुबो रखा था। जापान में इतनी भीषण गर्मी के मौसम में भी बच्चे का जीवित बचे रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
जंगल के इस क्षेत्र में छोटी -बड़ी कई नदियां हैं जिनकी बदौलत बच्चे की जान बची। फुजिमोतो सोमवार को ही दो साल का हुआ है। उसका उपचार जिस स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, उसके अधिकारी हिरोयुकी निशिहारा ने बताया कि उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। कुछ खरोंच हैं और थोड़ा बहुत डिहाइड्रेशन हुआ है।