July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

हैरान कर देगा तथ्य: भारत में 76  प्रतिशत महिलाएं नहीं चाहती दूसरा बच्चा!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

भारत में जन्म के बारे में हैरान कर देनेवाला एक सर्वे सामने आया है। सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत की 76 प्रतिशत शादीशुदा महिलाएं दूसरा बच्चा नहीं पैदा करना चाहती है। यानि सिर्फ 26 प्रतिशत महिलाएं ही दूसरे बच्चे के बारे में सोचती या जन्म देना चाहती है। सरकारी डाटा के अनुसार इसमें 10 साल में 68 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे द्वारा इस बात का खुलासा हुआ है। 15 से 49 साल के बीच की शादीशुदा महिलाओं पर सर्वे किया गया जिसमें इस बात का खुलासा हुआ। वहीं पुरुषों में यह संख्या 27 प्रतिशत थी।

एक्सपर्ट ने बताया कि इसका कारण अच्छा करियर, उच्च स्तर का जीवन जीना और देरी से मां बनना है। वहीं शहर में रहने वाले पढ़े लिखे जोड़े अपने उम्र के 30s और शुरुआती 40s में डॉक्टर के पास पहले बच्चे की प्लानिंग करने के लिए आते हैं।

बता दे, 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 54 प्रतिशत महिलाओं के दो बच्चे थे। वहीं 25 से 29 साल के बीच की 16 प्रतिशत महिलाओं के एक भी बच्चे नहीं थे।

Related Posts

Leave a Reply