June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

घूमता-फिरता पेट्रोल पंप को हरी झंडी, तैयार करने में लगेंगे बस 2 घंटे

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

घूमता-फिरता पेट्रोल पंप को सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। जल्द ही भारत में ऐसे पंप तैयार मिलेंगे। सिर्फ दो घंटे में पोर्टेबल पेट्रोल पंप लगवा सकते हैं और जब चाहे इसे हटा भी सकते हैं। पोर्टेबल पेट्रोल पंप की तकनीक को पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस तकनीक को विकसित करने वाली कंपनी एलिंज ग्रुप आज बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर सकती है।

और पढ़ें : राफेल विवाद : अनिल अम्बानी ने कांग्रेस को लिखा करारा जवाब, मुँह खोलने से पहले रखे सबूत

पोर्टेबल पेट्रोल पंप के तीन मॉडल होंगे. पहले मॉडल वाले के लिए 90 लाख रुपए खर्च करने होंगे। दूसरे मॉडल के लिए 1 करोड़ रुपए तो तीसरे के लिए 1.2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य के स्थानीय निकाय की इजाजत से किसी भी जगह पर पोर्टेबल पंप लगाए जा सकते है।

9000 से 35,000 लीटर क्षमता संपन्न पोर्टेबल पंप से पेट्रोल के साथ डीजल, गैस, मिट्टी के तेल सब कुछ मिलेंगे। इस पेट्रोल पंप को गांव व पहाड़ी इलाके कहीं भी लगाए जा सकते हैं। कंपनी के रिजनल डेवलेपमेंट मैनेजर पी. भट के अनुसार इस तकनीक को चेक कंपनी पेट्रोकार्ड के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply