July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

आँखों की रौशनी बचानी हो तो समय पर करें इसका इलाज 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

उम्र के साथ शारीरिक क्षमता कम होने लगती है। साथ ही उम्र से जुड़े कई रोग भी घेर लेते हैं। इसमें सबसे गंभीर आंखों की बीमारियां है. क्योंकि रेटिना की बीमारियों, जैसे उम्र से जुड़ी मैक्यूलर डिजनरेशन (एएमडी) का समय पर इलाज न कराने से बुजुर्गों को अंधापन भी हो सकता है।वैज्ञानिकों ने उम्र से जुड़े मैक्यूलर डिजनरेशन से जुड़े डिप्रेसन, विजअल एक्यूटी, कोमोरबिडी एंड डिसएब्लेटी और उम्र से जुड़े मैक्यूलर डिजनरेशन का विजन पर पड़ने वाली कार्यक्षमता के इफैक्ट्स ऑफ डिप्रेशन की दिशा में रिसर्च की तो पाया कि एक तिहाई एएमडी रोगी डिप्रेशन में थे। 

एएमडी को साधारण भाषा में समझा जाए तो जिस तरह कैमरे में मौजूद फिल्म पर तस्वीर बनती है। ठीक उसी तरह से हमारी आंखों के रेटिना में तस्वीर बनती है। अगर रेटिना खराब हो जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है। इस बीमारी में मैक्यूल (रेटिना के बीच के भाग में) असामान्य ब्लड वैसेल्स बनने लगते हैं। जिससे केंद्रीय दृष्टि प्रभावित होती है और इससे बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। 

मैक्यूला के क्षतिग्रस्त होने पर इसे दोबारा ठीक करना मुमकिन नहीं है. इससे दुनियाभर में करीब 8.7 फीसदी लोग अंधेपन का शिकार होते हैं।  एएमडी जैसी रेटिना से जुड़ी बीमारियों के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लोगों में जानकारी के अभाव के साथ लक्षणों की पहचान न कर पाना है।  जिसकी वजह से बुजुर्गों की आँखों की रौशनी बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाती है।  

इस बीमारी के धुंधला या विकृत या देखते समय आंखों में गहरे रंग के धब्बे दिखना, सीधी दिखने वाली रेखाएं लहराती या तिरछी दिखना लक्षण हैं।  आमतौर पर रेटिनल बीमारियों की पहचान नहीं हो पाती क्योंकि इसके लक्षणों से दर्द नहीं होता और एक आंख दूसरी खराब आंख की क्षतिपूर्ति करती है। यह तो जब एक आंख की रोशनी बहुत ज्यादा चली जाती है। जिसमें मरीज एक आंख बंद करके देखते है तो पता चलता है कि उनकी आंख में परेशानी है। इसलिए इसके लक्षणों को समझना जरूरी है और इसकी पहचान करके विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए ताकि आंखों की रोशनी को बचाया जा सके’। 

बुजुर्गों को डिप्रेशन से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि बुजुर्ग अपनी आँखों का खास ख्याल रखे।  साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए गए किसी भी लक्षण के महसूस होने पर इसे उम्र से जुड़ी समस्या मानकर न बैठे रहे बल्कि तुरंत विशेषज्ञ से मिलें।

Related Posts

Leave a Reply