July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म स्वास्थ्य

26 साल की माँ ने दिया 24 साल के ‘स्नो बेबी’ का जन्म

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

माँ की उम्र 26 साल और बच्चे की 24 साल। चौकियें मत। दरअसल अमेरिका में पश्चिम टेनेसी की निवासी टीना गिब्सन ने 24 साल पुराने एक भ्रूण से एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। टीना की उम्र लगभग 26 साल है, यानि वो महज डेढ़ दो साल की थीं जब इस भ्रूण को संरक्षित किया गया था। एक अनुमान के अनुसार यह मानव का सबसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा गया भ्रूण माना जा रहा है। यूएस नेशनल इम्ब्रायो डोनेशन सेंटर की मेडिकल निदेशक जेफरी कीननके अनुसार नवंबर में जन्मे इस बच्‍चे का नाम एम्मा रेन गिब्सन रखा गया है। इससे पहले एक 20 साल पुराने भ्रूण से बच्चे का जन्म कराया जा चुका है।

लंबे समय से फ्रोजन किये जाने के कारण इस भ्रूण से जन्‍मे बच्‍चे को स्‍नो बेबी कहा जा रहा है। ये भ्रूण 14 अक्‍टूबर 1992 को दान किया किया गया और संरक्षित हुआ था। अब इस फ्रोजेन भ्रूण से टीना ने 25 नवंबर 2017 को 3.08 किलोग्राम वजनी बच्चे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चे की लंबाई 20 इंच थी। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। टीना ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी उम्र भी 26 साल ही है और अगर इस भ्रूण से उसी समय किसी बच्‍चे ने जन्‍म लिया होता तो शायद वे दोनों हमउम्र और अच्‍छे दोस्त हो सकते थे।

टीना ने ये भी बताया कि उनकी शादी सात साल पहले हुई थी और उनके पति प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाली बीमारी सिस्टिक फायब्रोसिस से पीड़ित थे। इसीलिए उनके पिता ने भ्रूण गोद लेकर उससे बच्चा पैदा करने की सलाह दी। जिसके बाद टीना और उसके पति ने अगस्त 2016 में भ्रूण गोद लेने के लिए आवेदन किया। कई जांच के बाद इस भ्रूण को टीना के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया गया। प्रत्यारोपण के समय डॉक्टरों ने उन्‍हें बताया कि 25 साल पुराने भ्रूण से बच्चा पैदा होने पर यह विश्व रिकॉर्ड हो सकता है। हालाकि खुद टीना का कहना है कि वे बस एक बच्चा चाहती थीं वर्ल्ड रिकार्ड बनने या नहीं बनने की परवाह उन्‍हें नहीं थी।

Related Posts

Leave a Reply