July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

अपना खजाना खोल बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आये भाईजान 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

सदी की सबसे बड़ी बाढ़ भारत के दक्षिणी राज्य केरल में आई है जहां हज़ार के लगभग लोग मर चुके हैं तो वहीं मिलियन डालरों में नुक़सान हुआ है। इस त्रासदी में मदद के लिये पूरा भारत एक जुट होगया है।  हर कोई इस त्रासदी से निपटने के लिए सरकार के रिलीफ फंड में दान दे रहा है। इसके साथ ही लोगों से आगे आकर पीड़ितों की मदद के लिए अपील भी की जा रही है।
बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए करोड़ों रुपए दान किए है। वहीं अब ऐसी खबर आ रही है कि सलमान खान ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल खोलकर दान किया है. इस बात की जानकारी सलमान खान के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी।
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी उदारता के लिए जाने जाते है। वह कई बार लोगों की मदद करते हुए नजर आए हालांकि वह इस बात को हमेशा लोगों से शेयर करने से हिचकिचाते हैं. इस बीच दबंग खान के करीबी दोस्त जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के केरल बाढ़ पीड़ितों को दिए गए दान की जानकारी दी है।
जावेद जाफरी ने ट्वीट किया – ‘सलमान खान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के सीएम रिलीफ फंड में 12 करोड़ रुपए दान किए हैं।  यह इंसान सही में कुछ अलग है। कितनों की दुआएं लेकर चल रहा है। भगवान आपको सलामत रखे।

Related Posts

Leave a Reply