July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

पत्नी है कॉल गर्ल, पुलिस अधिकारी पति ने कहा ‘आम बात’     

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

कहते हैं चिराग तले ही अँधेरा होता है। इंग्लैंड में एक पुलिस अफसर पर यह बात बिलकुल फिट बैठती है।इस पुलिस अफसर की पत्नी देह व्यापार के धंधे से जुड़ी हुई है। यही नहीं इस बात की जानकारी उसके पुलिस अधिकारी पती को भी है और पती के परिवार वालों को भी है। यह सनसनी खुलासा एक वेबसाइट ने किया है। दरअसल, उक्त वेबयाइट के रिपोर्टर अपने वेबसाइट के लिए खास और जानदार स्टोरी की खोज कर रहे थे। उसी क्रम में इस महिला का उन्हें पता चला और उन्होंने उससे संपर्क किया।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अफसर की पत्नी पिछले काफी समय से देह व्यापार से जुड़ी हुई है। यहां तक कि पुलिस अफसर पति ने अपने विभाग को भी इसकी लिखित जानकारी सौंपी है कि उसकी पत्नी देह व्यापार के धंधे से हुड़ी हुई है। लंदन में पुलिस अफसर की पत्नी के पेशे के बारे में जब लोगों को पता चला तो सभी हक्के-बक्के रह गए। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, 30 साल की पुलिस अधिकारी की पत्नी पैसौं और मौज मस्ती के लिए देह व्यापार के धंधे में उतरी थी। उसने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है।

महिला ने रिपोर्टर को सेक्स सर्विसेज की कीमतें बताईं, जिसमें छूने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने तक के लिए अलग-अलग कीमतें तय की गई थीं। मूल रूप से लैंकाशायर की रहने वाली अधिकारी की पत्नी ने रिपोर्टर को बताया कि वह पिछले 10 साल से वह वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी हुई है। वह हफ्ते में तीन दिन यह काम करती है। एक बार वह पुलिस द्वारा पकड़ी भी जा चुकी है।

पत्नी के इस कार्य से पुलिस अफसर पति और उनके परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। आपको बता दें कि लंदन में इस प्रकार के धंधे आम हैं लेकिन सामान्य रूप से इसे सरकार की मान्यता नहीं है।

Related Posts

Leave a Reply