July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

समलैंगिक नहीं फिरभी हर महिला करती है दूसरी महिला से ही शादी, लेकिन …

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

इस पृथ्वी के कोने-कोने में विचित्रता की कोई कमी नहीं है। ऐसे में हम आपको एक ऐसे बेहद अजीब जनजातीय रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगी। साथ ही आप यह सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे कि एक जनजाति जो हमारे हिसाब से हमारे तथाकथित सभ्य समाज का हिस्सा नहीं बन सकती है उनकी सोच भी हमसे कई गुना आगे है। रिपोर्ट्स की मानें तो, तंजानिया की एक जनजाति का एक अजब रिवाज है जिसके चलते एक महिला दूसरी महिला से शादी करती है। इस जनजाति के लोग पितृसत्ता को हटाने की एवज में ऐसा करते हैं।

और पढ़ें :  आपके टोटके से जलता है 57 लाख लोगों के घर में चूल्हा 

नॉदर्न तंजानिया के जनजाति की महिलाएं जो महिलाएं उतरी तंजानिया के नयामोंगो गांव के कुरिया जनजाति से जुड़ी होती है। सामान्‍यता वो एक दूसरे से शादी करती है। एक स्थानीय परंपरा एक महिला का दूसरी महिला से शादी करना यह एक स्थानीय परंपरा के अंतर्गत होता है। जिसे न्यूंबा न्‍योभू कहा जाता है। जिसका मतलब है महिलाओं का घर। इसके बाद ये महिलाएं उन बच्चों का पालन करती हैं जो उनकी पहली शादी (जो एक मर्द के साथ हुई थी) के बाद पैदा हुए थे। इस जनजाति की महिलाएं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए किसी मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। वे विवाहित जोड़े की तरह रहतीं हैं शादी के बाद दोनो महिलाएं एक शादीशुदा जोड़े की तरह रहतीं हैं, लेकिन शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करतीं। 

ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि इनका एक-दूसरे के प्रति सिर्फ मानसिक जुड़ाव हो या फिर शायद इसलिए कि वे समलैंगिक होने की अवधारणा से अनजान हों।  जो महिलाएं युवा हैं उनके पास किसी भी मर्द को अपना साथी चुनने की आजादी होती है। ताकि, वो बच्चे को जन्म दे सके। बच्चा पैदा होने के बाद पुरुष अपने पिता के अधिकारों को त्यागते हैं, जिसके बाद वो महिला किसी दूसरी महिला से शादी कर उस बच्चे को पालती है। 

इस परंपरा का वास्तविक उद्देश्य इस जनजाति की महिलाओं को उनकी संपत्ति रखने के लिए सक्षम करना है। जिन महिलाओं के बच्चा नहीं है या फिर जो विधवा है उनके पास अपनी संपत्ति रखने का अधिकार नहीं है। इसलिए, एक और महिला से शादी करने से उन्हें अपनी संपत्ति मिलती है।

Related Posts

Leave a Reply