July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

जब धरती के यह ‘भगवान’ बन बैठे सैकड़ों मरीजों के दुश्मन 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

डॉक्टर को धरती का भगवन कहा जाता है। चिकित्सा पेशे से जुड़े हर इंसान की एक अलग जगह होती है समाज में। क्यूंकि वे इंसानों के जान बचता है। लेकिन ऐसे कुछ डॉक्टर और नर्से भी हैं जिन्होंने अपने पेशे को बदनाम कर दिया। जान बचने के बदले ले ली सैंकड़ों मरीजों की जान। जानना चाहेंगे इनके बारे में ! 

जर्मनी की है घटना : जर्मनी में विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक मेल नर्स ने 90 मरीजों को जानलेवा ड्रग का ओवरडोज देकर मार डाला। यह घटना जर्मनी के ब्रेमेन शहर के डेलमेनहॉर्स्ट अस्पताल की है। बता दें कि 40 साल के हत्यारे नील्स हॉएगेल जेल में है। फरवरी 2015 में उन्होंने दो लोगों की हत्या और चार लोगों को मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 130 से ज्यादा लाशों का विश्लेषण किया। इसके साथ ही उन्होंने दो अस्पतालों में जांच-पड़ताल की जहां हॉएगेल 1999 और 2005 के बीच काम किया करता था। 

मरीज को लगाता था लीथल इंजेक्शन: इस मामले में मुख्य पुलिस अन्वेषक आर्ने स्किमिट ने कहा मरने वालों की संख्या जर्मनी के इतिहास में अनोखी है। हॉएगेल ने एक स्पष्ट पैटर्न के बिना मारे और विशेष रूप से गंभीर रूप से बीमार लोगों को शिकार बनाया। हॉएगेल ने ये स्वीकार किया है कि वह गंभीर रूप से बीमार मरीज को लीथल इंजेक्शन लगाता था। इससे मरीजों का हार्ट फेल हो जाता था या रक्त संचार तंत्र काम करना बंद कर देता था। ताकि वह फिर से उन्हें पुर्नजीवित करने का प्रयास कर सके और सफल हो सकें उनके चिकित्सकीय सहयोगियों से पहले एक रक्षक के रूप में उभर सके। खुलासे के बाद तीन साल पहले पुलिस और अभियोजन पक्ष ने मरीजों की अन्य मौतों की जांच के लिए एक विशेष फोरेंसिक आयोग को कार्डियो करार दिया था। कई मामलों में मौत का कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता क्योंकि शारीरिक अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया था।

6 लोगों को सुलाया मौत की नींद : भारत में एक डॉक्‍टर ने महाराष्‍ट्र में दवाईयों का ओवरडोज देकर छह मरीजों हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। आरोपी संतोष पोल ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने पांच महिलाओं और एक पुरुष की हत्या की है। पोल ने अपनी सहायिका नर्स ज्योति मांद्रे के साथ वाई बसअड्डे से मंगल जेढ़े का अपहरण कर लिया और वाई से 13 किलोमीटर दूर पोल के फार्महाउस ले गए। अगले दिन पोल और ज्योति ने मंगल जेढ़े को ढेर सारी दवाइयां खिलाकर मार डाला।  पुलिस ने पोल को मुंबई के दादर से 13 अगस्त गिरफ्तार कर किया।

Related Posts

Leave a Reply