लोहे को बर्तन में पकाये खाना, कोषों दूर भागेगी कई गंभीर बीमारी

कोलकाता टाइम्स
जानते हैं आदि काल से लोहे के बर्तन को ही खाना पकने के लिए क्यों बेस्ट माना गया है। अक्सर महिलाएं लोहे की कढ़ाई में खाना बनाती हैं, जिसे हम परंपरा का हिस्सा मानते हैं लेकिन सेहत के नजरिये से भी यह अच्छा माना जाता है। लोहे के बर्तन खाना हमे कई बिमारिओं से बचता है। जैसे की –
एनीमिया में उपयोगी : जब हम लोहे के बर्तन में खाना बनाते हैं तो इसके अंश भोजन में मिलकर शरीर में पहुंचते हैं जो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाते हैं और इससे एनीमिया (खून की क मी) जैसी समस्या दूर होती है।
और पढ़ें : ना एक्सरसाइज ना दवा, बस 1 घंटे में इस तरह होगा कैलोरी बर्न और वज़न कम
इन सब्जियों को पकाएं : पालक, आंवला, टमाटर जैसी आयरन वाली चीजों को जब इनमें पकाया जाता है तो इस पोषक तत्व में और भी इजाफा होता है।
सावधानी बरतें : आजकल लोग रंगत और खाने को अच्छा दिखाने के लिए एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन लंबे समय तक इन बर्तनों में खाना बनाने से अपच, लिवर की समस्याएं और आंतों की कार्यक्षमता में कमी आने लगती है। आगे चलकर ये कैंसर का कारण भी बन सकता है।