July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

क्या है बंद मुट्ठी में 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
मेष: कुछ गुप्त लोग आप पर आक्रामक हो सकते हैं जो कदम आपको प्रगति पर ले जाने वाले है, वे हानि भी पहुंचा सकते है और गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते है। कुछ गुप्त लोग आप पर आक्रामक हो सकते है। अतः सावधान रहने की जरूरत है।

वृष : मुकदमे बाजी में धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने के आसार है। जिससे आपकी दिनचर्या में कुछ बाधायें आ सकती है। महिलायें यात्रा में फिजूल खर्चे से बचें।

मिथुन : इस महीने आपकी आन्तरिक शक्तियों और भय से आपका द्वन्द रहेगा जिससे असुरक्षा की भावना घर कर सकती है। अपने कार्यो में चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। घर-गृहस्थी की समस्यायें आपको घेरे रहेंगी। जिससे आपका मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है। किसी से मुकाबला न करके स्वंय को मजबूत करने का दृष्टिकोण अपनायें। महिलायें अपनी जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़े।

कर्क : सामाजिक कार्य व पद आपसे अधिक परिश्रम करा सकते है इस सप्ताह आप-अपने साथ रहने वाले लोगों को खुश रखने का प्रयत्न करें। आपके ऊपर जवाबदेही का अधिक दबाव बढ़ सकता है किन्तु घबरायें नहीं बल्कि उसका डटकर मुकाबला करने से आत्म-विश्वास में वृद्धि होगा। सामाजिक कार्य व पद आपसे अधिक परिश्रम करा सकते है। समर्थकों का एक नया समूह तैयार हो सकता है जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। महिलायें काल्पनिक सपने न देखकर तथ्यों पर ध्यान दें।

सिंह : सम्पत्ति के मामलें में भाग्यशाली रहेंगे सही समय पर काम करना एंव उचित ढंग से कदम उठाने के कारण ही आपकी निरन्तर प्रगति होगी। शान्त बनें रहने के कारण आप सम्बन्धों एंव सम्पत्ति के मामलें में भाग्यशाली रहेंगे। कुछ गुप्त विरोधी आपके सामने समस्यायें खड़ी कर सकते है। माता का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। प्रेम के मामलें में किया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। महिलायें मानसिक सन्तुलन बनायें रखें।

कन्या : कोई नया व्यक्ति आपके समक्ष समस्या खड़ा कर सकता है। प्रेम में जल्दबाजी आपके रिश्तों में दराद पैदा कर सकती है। कुछ लोगों को माॅसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है। महिलायें साझेदारी वाले काम में धन निवेश न करें।

तुला : महिलाओं के प्रगति के दरवाजे खुलेंगे इस सप्ताह आप तेज प्रगति एंव महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेचैन रहेंगे। ऐसे में सबसे अहम और जरूरी बात है कि आप का ध्यान न भटके। कुछ चीजों की प्राप्ति आपको होगी जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में बेहतर कार्य करने पर भी आलोचना आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। पेशेवर लोगों को कम चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं के समारोहों में मेलजोल से प्रगति के दरवाजे खुलेंगे। छात्रों को इस समय कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।

वृश्चिक :  वाद-विवाद से दूर रहें।  कैरियर पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता इस सप्ताह आपको नयें मौंके मिलेगे जिसका भरपूर दोहन करने की आवश्यकता है। दूसरें लोगों के गलत निर्णयों से बचें जो आपको बुरी स्थितियों में धकेलने के लिए तैयार बैंठे। गंभीरता की कमी के कारण लोग आपको डाउन करने का प्रयास करेंगे। नवयुवकों को अपने कैरियर पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है।

धनु : दूसरे लोग आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि समेत वित्तीय व्यवस्था जानने की भरसक कोशिश करेंगे। कोइ स्त्री आप पर अनैतिक व्यवहार व अनुचित कार्य का आरोप लगा सकती है, अतः आप सचेत रहें। ऐसे में कम से कम बोलना ही आपके लिए हितकारी रहेगा। महिलायें क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

मकर : महिलाओं के त्याग से ही विवाद थम सकता है यह महोना ऊर्जा तथा नयें उद्यमों एंव परियोजनाओं की सम्भावनाओं से भरा हुआ है। दूसरें लोगों के गलत इरादों से बचते हुये और उन्हे किनारे धकेलकर आप प्रगति के रास्ते पर तेजी से बढ़ सकते है। आप-अपनी उपलब्धियों को छिपाकर रखें ताकि विरोधी अक्रामक न हो। यह समय आपके लिए उचित मार्गदर्शन लेकर आयेगा। महिलाओं के त्याग से ही विवाद थम सकता है।

कुम्भ : अधिक व्यस्तत आपके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकती है। कुछ पुरानी समस्यायें का स्वतः ही निस्तारण हो जायेगा। महिलाओं के सम्बन्धों में बदलाव आ सकता है।

मीन : नयें उद्यमों के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ेगा कुछ लोगों के जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है एवं भीतरी ऊहापोह से बाहर निकलने की जरूरत है। कार्यवाहियाॅ उद्देश्य के मुकाबले कम होंगी तथा पुरानी पसन्द अर्थहीन हो सकती है। महिलायें स्ंवय को नुकसान पहॅुचाने वाली आदत से बचें। छात्रों को प्रत्येक प्लान पहले से करने की आवश्यकता है।

Related Posts

Leave a Reply