July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

दिख जाये ये लक्षण, तो समझ जाइए बचे हैं कुछ ही पल 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
पुराणों के अनुसार वेद और शास्त्र सभी मनुष्यों के लिए जानकारी का स्त्रोत हैं। चाहे वह कर्म, धर्म या अन्य कोई शास्त्र हो, हमारे आसपास उपलब्ध सभी बातों की जानकारी इन वेदों में उपलब्ध है। इन पुराणों के अनुसार कुछ ऐसे लक्षण हैं जो किसी व्यक्ति की जल्दी मृत्यु होने का संकेत देते हैं और यहाँ हम आपको इन लक्षणों के बारे में जानें जो किसी व्यक्ति की जल्दी मृत्यु होने के संकेत देते हैं और आप इसे अंत नज़दीक होने की चेतावनी के रूप में ले सकते हैं।

संकेत-1 : इसके अनुसार वह व्यक्ति जिसे ध्रुव तारा नहीं दिखता, उसकी उसी वर्ष किसी भी समय मृत्यु हो सकती है।

संकेत -2 :यदि कोई व्यक्ति सूर्य के खराब चित्र को देखता है तो उसकी मृत्यु के बादल नज़दीक होते हैं क्योंकि वेदों के अनुसार 11 महीनों के अंदर इस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

संकेत- 3 : ऐसा कहा जाता है कि यदि रेत पर किसी व्यक्ति के पैरों के पूरे निशान नहीं उमटते तब इस बात की संभावना होती है कि 7 महीनों के अंदर उसकी मृत्यु हो जायेगी।

संकेत – 4 : ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के सिर पर कौआ या गिद्ध बैठता है तो निश्चित रूप से यह दुःख का संकेत है। ऐसा माना जाता है कि 6 महीनों के अंदर इस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

संकेत – 5 : पुराणों के नुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी विकृत छवि देखता है या स्वयं को धूल के बादल से घिरा हुआ देखता है तो इस बात की : संभावना है कि वह अब केवल 4-5 महीनों के लिए ही जीवित है।

संकेत -6 : यदि किसी व्यक्ति को बिना वर्षा और बादलों के बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि उस व्यक्ति के पास केवल 2-3 महीने का समय ही बचा है।

संकेत – 7 : यदि किसी व्यक्ति के पैर नहाने के बाद तुरंत सूख जाते हैं तो इस बात की संभावना है कि अगले 10 दिनों के अन्दर उसकी मृत्यु हो जाए।

संकेत – 8 : जब कोई दीपक बुझ जाता है: यदि किसी व्यक्ति को जलने की गंध देर तक आती है तो ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति का जीवनकाल छोटा है।

Related Posts

Leave a Reply