July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

डॉक्टर की करतूत सुन खौल उठेगा खून, प्रसब के दौरान प्रसूता को पीटा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

पूर्वी दिल्ली के हेडगेवार आरोग्य संस्थान में डॉक्टरों के खिलाफ जो आरोप लगे हैं उन्हें सुन किसी का भी खून खौल उथगा। यहां महिला मरीज ने डॉक्टर पर प्रसव के दौरान उसकी पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि लेबर रूम में प्रसव के बाद टांके लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डॉक्टर और नर्स ने मरीज को कई घूंसे मारे।  मरीज ने इस बाबत अस्पताल प्रशासन से शिकायत भी की है।

पूर्वी दिल्ली के राधेपुरी निवासी कुमार गौरव के मुताबिक शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी पत्नी बुलबुल को हेडगेवार आरोग्य संस्थान लेकर गए। गौरव के मुताबिक वह पहले से ही दो बच्चों का पिता है। बुलबुल तीसरी बार गर्भवती हुई थी। इस बात की जानकारी जैसे ही अस्पताल के डॉक्टरों को हुई तो उनमें से एक पुरुष और एक महिला डॉक्टर ने पहले उसे काफी खरी-खोटी सुनाई। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बुलबुल को प्रसव हो गया। बावजूद इसके अस्पताल में मौजूद परिजनों की इसकी सूचना दोपहर करीब डेढ़ बजे दी गई।
सिर्फ मारपीट ही नहीं नवजात के साथ भी बदसुलूकी का आरोप लगा है यहां के डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ। गौरव के मुताबिक प्रसव के बाद नवजात को करीब डेढ़ घंटों तक बिना कपड़ों के रखा गया। इस दौरान प्रसूता नवजात को कपड़े से ढकने की गुहार लगाती रही। लेकिन किसी ने नहीं सुना।

Related Posts

Leave a Reply