September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

खिलौना गन ने ले ली हॉलीवुड अभिनेत्री की जान, पुलिस ने मारी गोली  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स

दर्दनाक मौत की शिकार हुई हॉलीवुड अभिनेत्री वेनेसा मार्केज।  खिलौना गन ने ले ली उनकी की जान। पता चला है कि, खिलौना गुब को असली समझ ही पुलिस ने वेनेसा मार्केज को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक मैडीकल ड्रामा सीरीज ER से चर्चा में आईं वेनेसा मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी।

बताया जा रहा है कि मार्केज के लॉज एंजिलिस के पासाडेना स्थित मकान के मालिक के फोन पर पुलिस जांच करने वहां पहुंची थी। उस समय पुलिस के साथ एक डॉक्टर भी मौजूद था। पुलिस ने जब मार्केज से बात करनी चाही तो देखा कि मार्केज की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। पुलिस ने तुरंत मेंटल हेल्थ क्लीनिक से संपर्क किया। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

लॉस एंजिलिस पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट मेंडोजा ने बताया कि पुलिस के साथ आए डॉक्टर ने वनीसा से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की थी, जिसके बाद वेनेसा कुछ ठीक भी लग रही थीं, लेकिन अचानक उनकी मानसिक हालत बिगड़ी और उन्होंने पुलिस की तरफ इशारा करते हुए बंदूक हाथ में उठा ली। वेनेसा (49) एक बीबी गन (खिलौना बंदूक) के साथ आईं और इसे अधिकारियों पर तान दिया, अधिकारियों ने इसे असली बंदूक समझकर फायरिंग कर दी।
बता दे कि, पिछले साल अक्टूबर में वेनेसा ने आरोप लगाया था कि नस्लीय भेदभाव व यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद ‘ईआर’ के सह-कलाकार जॉर्ज क्लूनी ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

Related Posts

Leave a Reply