July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

रोज करते हैं टूथपिक का इस्तेमाल तो स्वस्थ दांत को कहना पड़ेगा अलविदा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 
साफ और सुंदर दांत तथा स्वस्थ मसूड़े न सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी होते हैं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व को आकर्षक भी बनाते हैं | इसमें कभी-कभी इसमें खाने का छोटा सा टुकड़ा फंस जाता है | तो इसके लिए कुछ लोग टूथपिक का इस्तेमाल करके अपने दांतों में फंसा खाना निकालते हैं | टूथपिक प्लास्टिक की और लकड़ी की बनी होती है | कभी-कभी इसका इस्तेमाल करने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन रोजाना करने से दांतों में नुकसान पहुंच सकता है | इसकी ज्यादा जोर से करने से दांतों के साथ मसूड़े भी खराब हो जाते हैं | आइए जानते हैं तो टुथपिक से मुंह से संबंधित कौन-कौन सी परेशानियां हो जाती हैं | टुथपिक के ज्यादा इस्तेमाल से दांत खराब होने लगते हैं क्योंकि टुथपिक का इस्तेमाल करके जब दांतों को साफ किया जाता है | तो इसकी रगड़ से कई बार मसूड़ों में से खून आने लगता है | जिससे दांतों को नुकसान होता है |

एक ही जगह पर टुथपिक के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों के बीच खाली जगह बननी शुरू हो जाती है| इससे उस खाली जगह में ज्यादा खाना फंसने लगता है और दांतों में कैविटी होने लगती है | जिससे दांत खराब हो जाते है|
कई लोग तो टुथपिक को इस्तेमाल करते-करते से चबाना शुरू कर देते हैं क्योंकि प्लास्टिक ओर लकड़ी की बनी होती है | जिसके कारण दांतों को नुकसान पहुंचता है | इससे दांतों के इनेमल को नुकसान होता है ज्यादा समय के लिए दांतों में खाना फंसा रहे तो उसके बाद टुथपिक का इस्तेमाल करने से मुंह से बदबू आनी शुरू हो जाती है।

Related Posts

Leave a Reply