July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक साहित्य व कला

खुशखबरी : खास मकबरों के सहारे दूसरा मक्का बनाने जा रहा यह देश 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

लाखों उज़्बेक नागरिकों के लिए ये पवित्र स्थान तथा मध्य एशिया के इस सबसे अधिक आबादी वाले देश उज़्बेकिस्तान में कई बेहद पुरानी संरक्षित मस्जिदें हैं। कई नामी तीर्थस्थल भी जो सिल्क रूट पर पड़ने वाले समरकंद और बुख़ारा जैसे शहरों में स्थित हैं। इसके चलते उज़्बेकिस्तान दुनिया का ‘दूसरा मक्का’ बनने की ओर चल पड़ा है।

उज़्बेक सरकार के लिए ये पर्यटन को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। वो भी तब, जब दशकों के अलगाववादी और सत्तावादी शासन के बाद देश आज़ाद हुआ है।

समरकंद में दर्जनों शानदार कब्रगाहें मौजूद हैं। चग़ताई मंगोलों के ख़ान, तैमूरलंग की कब्र इसी शहर में है। उनके अलावा खगोल विज्ञानी उलुघबेक और पैग़ंबर मोहम्मद के चचेरे भाई कुसम इब्न अब्बास को भी समरकंद में ही दफ़नाया गया। कुसम इब्न अब्बास ही सातवीं शताब्दी में इस्लाम को इस देश में लेकर आए थे।  यहाँ एक ऐसी कब्र भी है जो सबसे अलग है। ये है दानियार की कब्र, जहाँ पहुँचने के लिए हर सुबह सैकड़ों लोग शहर के बाहरी इलाक़े में स्थित एक पहाड़ी की चोटी पर चढ़ते हैं। ग़ौर करने वाली बात है कि यहाँ पहुँच रहे लोगों में सिर्फ़ मुसलमान नहीं हैं. यहाँ ईसाईयों की भी अच्छी ख़ासी संख्या है क्योंकि इस जगह का ज़िक्र बाइबल में सेंट डैनियल (एक पैग़ंबर) के अंतिम विश्राम स्थान के तौर पर किया गया है।

सेंट डैनियल एक यहूदी थे लेकिन हमारे मुस्लिम समाज के लोग उनका ये मानकर सम्मान करते हैं कि वो अल्लाह के पैग़ंबर थे।” एक सच्चाई यह भी है कि उज़्बेकिस्तान में भी कोई नहीं जानता कि वहाँ मक़बरों की संख्या कितनी है लेकिन कुछ अधिकारी इनकी संख्या दो हज़ार के क़रीब बताते हैं।  अगर उज़्बेक सरकार इन मस्जिदों और मक़बरों पर ठीक से काम करे, तो देश का पर्यटन बढ़ाने में उन्हें काफ़ी मदद मिल सकती है।

विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक वैज्ञानिकों के अलावा इमाम अल-बुख़ारी और बहाउद्दीन नक्शबंद जैसे विद्वानों को भी उज़्बेकिस्तान में दफ़्न किया गया है। इसका ठीक से प्रचार किया जाए तो इंडोनेशिया, मलेशिया, तुर्की और भारत जैसे देशों से हमें इन ऐतिहासिक स्थलों के लिए लाखों अतिरिक्त तीर्थयात्री मिल सकते हैं।”

Related Posts

Leave a Reply