February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular ऑन-ए-प्लेट धर्म

यहां अच्छे-अच्छे भुक्खड़ भी नहीं जीत पाते 1 लाख संग जिंदगी भर खाना फ्री, शर्त ही कुछ ऐसी 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स 
रोहतक दिल्ली बाईपास पर तपस्या पराठा जंक्शन ने तीन पराठे खाने पर एक लाख रुपए का इंश्योरेंश, 1 लाख रुपए कैश और जिंदगी भर फ्री खाना देने का अनोखा इनाम रखा है। अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने ही इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम हासिल किया है। तपस्या के मालिक मुकेश गहलावत ने बताया कि वे 10 साल से इस काम से जुड़े हुए हैं। अपनी बेटी के नाम से उन्होंने तपस्या पराठा जंक्शन खोला है।   

मध्यप्रदेश के महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए हैं। वहीं रोहतक के अश्विनी ने 40 मिनट में 3 पराठे खाकर इनाम जीता है। दूर-दूर से उनके पराठों का स्वाद लेने के लिए लोग आते हैं। तपस्या परांठा जंक्शन के संचालक मुकेश ने बताया कि उन्होंने 2008 से 2 फुट के परांठे बनाने शुरू किए थे। उनके यहां देश-विदेश से लोग परांठा खाने के लिए आते हैं। पिछले साल भैसरू के अश्विनी ने तीन परांठे खाकर चुनौती को पूरा किया। अब पराठा जंक्‍शन उन्‍हें एक वर्ष से फ्री खाना खिला रहे हैं। इसके बाद अभी तक किसी ने भी इस चुनौती को पूरा नहीं किया है।

पराठों की खासियत है इसकी  वैरायटी। पुरे 40 तरह पराठे मिलेंगे आपको। 150-350 रुपए की कीमत में पाए जाने वाले इस पराठे की  व्यास है  2 फुट और वजन है 1200 ग्राम। साथ में स्टफिंग 700 ग्राम।

Related Posts

Leave a Reply