July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

यहां युवाओं को खुद अफीम दे रही सरकार, वजह जान चौंक जायेंगे

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

कानून की नज़र में अफीम की खेती और इसे बेचना दोनों ही अपराध है। लेकिन इस देश में ही ऐसा एक राज्य है जहाँ यह अपराध खुद कानून ही कर रहा है। वह राज्य है हिमाचल। हिमाचल में ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें जिंदा रखने के लिए सरकार अफीम बांटती है। खबरों की माने तो सरकारी दामों पर मुहैया कराई जाती है। यह सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को दी जाती है जिन्हें डॉक्टर प्रमाण पत्र जारी करते हैं। यह सारे व्यक्ति इस नशे के आदि होते हैं। साथ ही कहा जाता है इस सुविधा के लिए हर जिले के लिए विशेष तौर पर कार्यालय नियुक्त किए जाते हैं। अलग से गठित हुई इन ब्रांचों में तमाम ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें इस नशे की जरुरत से ज्यादा जरुरत महसूस हुई है।

बात करें हिमाचल की तो कहा जाता है कि वहां की जवानी को बर्बादी की कगार पर पहुंचा चुका है। युवाओं में सभी प्रकार के मादक द्रव्य पदार्थों का प्रचलन बढ़ गया है। चरस से लेकर अफीम और चिट्टा तक का चलन ज्यादा हो गया है। इंजेक्शन के सहारे भी शरीर में धीमा जहर फैलाया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है इस साल चार महीने में ही पुलिस ने नशीले पदार्थों के 235 इंजेक्शन बरामद किए।निर्धारित कोटा पर उपलब्ध अफीम के आदि लोगों के लिए सरकार यहां पर यह रहमोकरम करती है।

Related Posts

Leave a Reply