July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

फेम के नशे में यह हॉट खिलाड़ी ऐसी खोई की हो गया करियर बर्बाद

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

अक्सर ज्यादा फेमस होना भी श्राप बन जाता है। फेम का खुमार सर चढ़कर बोलता है तब बर्बादी के अलावा कुछ नहीं रहता। WWE की सबसे हॉट डिवाज में गिनी जाने वाली पेग के साथ भी हुआ कुछ ऐसा ही। ख्याति के नशे में इतना झूमने लगी की जिंदगी ही बर्बाद हो गयी। एक के बाद एक सर्जरी और साथ में सेक्स विडिओ। काफी था पेग  काफी था पेग के लिए ।  वैसे तो बहुत बार विवादों में पड़ चुकी हैं, जिसमें सेक्स टेप कांड सबसे ऊपर आता है। पिछले साल उनकी कुछ न्यूड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसे लेकर काफी हंगामा था। कंपनी ने इस कांड के बाद पेग को सस्पेंड कर दिया था।

लेकिन अब पेग ने एक इंटरव्यू के दाैरान पुराने लम्हों को याद करते हुए बताया कि आखिर उनके लिए वो समय कितना मुश्किल था। पेग ने खुलासा किया कि वह चाहती हैं कि लोग उनकी गलतियों से सीखें। उन्होंने कहा कि उऩकी सहायता करने वाला डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल आॅफ फेम स्टार एज था। उसने और डब्ल्यूडब्ल्यूई फैन्स ने भी उनकी मदद की। पेग ने कहा कि मैं बहुत खुली हुई थी, क्योंकि मैं चाहती हूं कि लोग मेरी गलतियों से सबक लें। आपने मुझसे जुड़ी हुई कुछ कहानियों के बारे में सुना होगा। ये कहानियां मुझसे करीब डेढ़ साल तक जुड़ी रहीं।

नॉरविच की रहने वाली ब्रिट को अक्टूबर में गर्दन की सर्जरी करवानी पड़ी। जबकि मार्च 2017 में उनका सेक्स टेप लीक हो गया। उसी साल नवंबर में ब्रिट पेग ने नए जोश के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापसी की। बाद में करीब एक महीने बाद ही उन्हें एक और इंजरी का सामना करना पड़ा, जिसने उनका करियर समाप्त कर दिया।

Related Posts

Leave a Reply