June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

19 साल का आल्दी है असली ‘पाई’, 49 दिन समुद्र में अकेले लड़कर यूँ जीता जंग

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

इस लड़के की कहानी तो कुछ साल पहले आई फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ को भी हार मना दे। ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के जीवन पर आधारित थी, जो एक नाव में समुद्र में फंस जाता है। लेकिन इंडोनेशिया के 19 साल के युवा की कहानी फिल्मी नहीं हकीकत है। आल्दी नोवेल आदिलांग समुद्र में पूरे 49 दिन तक एक फिशिंग हट पर फंसा रहा। 49 दिन बाद पनामा फ्लेग वेसल के सुरक्षाकर्मियों ने बचाया।

आल्दी नोवेल इंडोनेशिया के सुलावेसी का रहने वाला है। वह एक मछली पकड़ने वाली नाव पर लैंपकीपर का काम करता है। जहां वह काम करता था, वह समुद्र में 125 किमी अंदर है। आल्दी रोमपोंग के लैंप को जलाने का काम करता था। ये लैंप इस तरह से डिजाइन की गई है, जो जलने के बाद मछलियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

आल्दी के पिता के मुताबिक वह 16 साल की उम्र से ये काम कर रहा है।  हर सप्ताह उसकी कंपनी कोई एक व्यक्ति आता, वह मछलियों के बदले खाने की सप्लाई पानी और फ्यूल लेकर जाता। वहां पर कंपनी ने 50 से ज्यादा छोटी फ्लोटिंग हट लगा रखी हैं। इनमें से एक फ्लोटिंग हट आल्दी की भी थी। ये सभी हट मानाडो के पानी से मछलियां पकड़ती थीं। ये बड़ी बड़ी रस्सियों से बंधी हुई रहती थीं।

मध्य जुलाई में एक दिन जब तेज हवाओं ने आल्दी की फ्लोटिंग हट को समुद्र में बहा ले गयी। उस समय उसके पास बस कुछ दिनों के लायक की खाना पानी बचा था। इसके बाद वह उसने मछलियां पकड़कर उनसे अपना पेट भरा। वह उन्हें हट पर मौजूद लकड़ियां जलाकर भूनता और खाता रहा। सबसे बड़ी परेशानी पानी की थी, लेकिन वह उसे अपने कपड़ों में भर लेता फिर उससे पानी को चूसकर उसे पीता। इस तरह से उसका खारापन कुछ कम हो जाता था।

इधर उसे खोजने का काम चलता रहा। ओसाका में मौजूद इंडोनेशियाई कांसुलेट के अनुसार, उसे खोजने के लिए 10 शिप भेजे गए। अंतत: 49 दिन बाद एक दल को उसे खोजने में सफलता मिल गई। 31 अगस्त को उसे गुआम से खोज लिया गया।

Related Posts

Leave a Reply