सहवाग ‘नाम’ के आगे कुछ भी नहीं अफरीदी की प्रसिद्धि  – Hindi
April 24, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

सहवाग ‘नाम’ के आगे कुछ भी नहीं अफरीदी की प्रसिद्धि 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स  

अगर स लोगों  से पूछा जाये सहवाग और अफरीदी में किस खिलाडी को आप ज्यादा पसंद करते हैं? शर्तियां तौर पर ज्यादातर लोग कहेंगे सहवाग। सिर्फ एक फ़ोन कॉल ने इस मामले में अफरीदी को सहवाग के सामने धूल चटा दिया। माजरा कुछ यूँ रहा,  देश का अग्रणी मोबाइल ब्राउजर-यूसी ब्राउजर एशिया कप को लेकर एक शो लेकर आया, जिसको होस्ट भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने किया। इस दौरान  अफरीदी और सहवाग को एक टास्क दिया जाता है जिसके दौरान उन्हें अनजान नंबर से अपने करीबी को फोन करना होता है। सबसे पहले अफरीदी फोन से अपने किसी दोस्त को फोन करते हैं लेकिन वह पहचानने से मना कर देता है। इसके बाद सहवाग अनजान फोन से अपने दोस्त को फोन करते हैं। सहवाग के हैलों कहते हैं कि शख्स उनकी आवाज पहचान जाता है। इसी के साथ सहवाग अफरीदी से टास्क जीत जाते हैं।

इस बात से यह साफ हो जाता है कि लोगों के दिलों पर अफरीदी से ज्यादा सहवाग का राज है।

Related Posts

Leave a Reply