June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

मामूली ना समझे शंख को, पूजते ही होगी धन की अपार बर्षा

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

दुनिया मे सभी लोग धन पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। जहां कुछ लोग पूजा-पाठ करते हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग धन के लिए नजर-टोटके का इस्तेमाल करते हैं। क्योकि रुपया-पैसा लोगों को की सबसे बड़ी जरूरत है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे मे बताएँगे जिसके इस्तेमाल से आपके उपर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। अगर आप चाहते हैं घर मे धन की वर्षा होती रहे तो आप सबसे पहले अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख लाएं। इससे आने से आपके घर मे अपार धन की वर्षा होने लगेगी। इस शंख को घर मे बिना सिद्धि के भी रख सकते हैं। शुक्रवार के दिन शंख को साफ धोकर इसमें शुद्ध जल भरकर पूजन करने से समृद्धि प्राप्त होती है।

आप अपने शंख में जो जल भरते हैं उस जल को पीना और पूरे घर मे छिड़कना बेहद अच्छा माना जाता है। आज हम आपको शंख की उत्पत्ति के पीछे भी एक कथा सुनाते हैं।  ब्रह्मवैवर्त पुराण में वर्णन मिलता है कि शिव जी और शंखचूड़ नामक राक्षस के बीच युद्ध हुआ। भगवान विष्णु ने शिव जी को राक्षस का वध करने के लिए धनुष दिया। इस त्रिशुल के माध्यम से शिव जी ने इस राक्षस का संहार किया। जिसके बाद उसे भगवान ने समुद्र में डाल दिया। यह शंखचूड़ के रूप में उत्पन्न हुआ।

तभी से इसे शंखचूड़ नामक शंख के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही बाद में छोटे, बड़े अलग – अलग आकार के शंख समुद्र से मिले। वैसे तो शंख सिर्फ दो प्रकार के ही होते हैं। दक्षिणावर्त और वामावर्त शंख। दक्षिणावर्त को दो प्रकार से जाना जाता है जिसे पुरूष और स्त्री शंख कहा जाता है। जिस शंख की मोटी परत होती है और जो भारी होता है उसे पुरूष शंख कहा जाता है। पतली परत वाली को स्त्री शंख कहा जाता है। भगवान विष्णु का शंख पांचजन्य माना जाता है। सभी का मानना है कि पूजा करते समय घर मे शंख बजाना बहुत शुभ होता है साथ ही साथ इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। शंख को घर मे रखने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा सभी पीआर बनी रहती है।

Related Posts

Leave a Reply