June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

घड़ियाल, ब्लैक कोबरा जैसे 400 भयानक जीव हैं इस घर की रौनक 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

लोग अक्सर अपने घर में कुत्ते, बिल्ली जैसे जानवरों को पालते हैं। यह उनका शौक है। लेकिन कोई अगर  सांप और मगरमच्छ जैसे भयंकर जीवों को घर में पीला तो क्या कहेंगे आप? फ्रांस का एक शख्स कई मायनों में अजीबोगरीब है। उसके घर में आपको कुत्ते बिल्ली नहीं बल्कि सांप और मगरमच्छ जैसे रेप्टाइल आपको घूमते मिल जाएंगे।

जानकर हैरानी होगी इनके घर में एक दो नहीं अलग अलग तरह के खतरनाक 400 जानवर आपको टहलते हुए मिल जाएंगे। कई लोगों के लिए एक डरावना और सिहरन पैदा करने वाला दृश्य हो सकता है, लेकिन फ्रांस के रिवेर लोइरे के रहने वाले फिलिप्पे गिलेट के लिए बिल्कुल सामान्य बात है।

गिलेट अपने घड़ियाल अली को रोजाना ड्राइंग रूम में वैसे ही मांस खिलाते हैं, जैसे हम कुत्ते को दूध या खाना खिलाते हैं। उनके घर में छोटे मोटे नहीं बल्कि 50 किलो वजनी कछुए, सात फुट लंबा घड़ियाल आपको मिल जाएंगे। उनके पास ब्लैक कोबरा जैसे सांप भी हैं। 7 फिट का घड़ियाल तो उनके बिस्तर के पास ही सोता है।

रॉयटर्स से बातचीत में गिलेट ने कहा, ये इन जानवरों के साथ बिल्कुल नाइंसाफी होगी कि आप इनके नाम से ही डर जाएं, क्योंकि आप इन्हें जानते नहीं हैं। वह कहते हैं मेरे पास दो मगरमच्छ हैं. इनमें एक का नाम अली और दूसरे का नाम गेटर है। हम सोचते हैं कि वह भयानक हैं। लेकिन जब हम उन्हें जानने लगते हैं तो हमारा डर भाग जाता है।

Related Posts

Leave a Reply