June 24, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

15 फिट हाइवे खोदकर भी नहीं निकले शिवजी, फिर हुआ यह 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

स्वयं शिवजी का आदेश कैसे ताल सकते हैं ? इसीलिए इस शख्श ने हाइवे को ही कुआ बना डाला। हैदराबाद के पास मौजूद हाईवे पर एक शख्स ने भगवान शिव की खोज में 15 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया। हैदराबाद से 80 किलोमीटर दूर जानगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर इस गड्ढे के कारण काफी लंबा जाम लग गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 163 वारंगल को हैदराबाद से जोड़ता है।  जानगांव जिले के पेमबर्थी गांव में रहने वाले मनोज नाम के शख्स ने खोद डाला। लोगों का कहना है कि मनोज उनसे कहता था कि भगवान शिव ने उसे सपने में कहा है कि हाईवे के नीचे शिवलिंग है। मनोज ने हाईवे के जिस स्थान को खोदा है वह वहां अक्सर पूजा करने के लिए जाया करता था।

मनोज तो हाईवे को पिछले 3 सालों से खोदना चाहता था लेकिन लोगों का साथ न मिलने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। तीन सालों तक लोगों को समझाने के बाद आखिरकार लोग मनोज की बात मानने के लिए तैयार हो गए। लोगों का समर्थन मिलने के बाद मनोज जेसीबी मशीन लेकर हाईवे पर पहुंच गया और खुदाई शुरू कर दी। मनोज ने हाईवे के बीचोबीच 15 फीट गहरा गड्ढा कर दिया।

10 फीट खोदने के बाद भी उसे शिवलिंग या शिवजी की कोई मूर्ति नहीं मिली। शिवलिंग न मिलने पर मनोज ने गड्ढे को और खोदना शुरू किया जिसके बाद गड्ढा 15 फीट तक गहरा हो गया। गड्ढे के 15 फीट गहरा हो जाने के बाद भी मनोज को कुछ नहीं मिला। हाईवे पर इतना गहरा गड्ढा होने के कारण जाम बढ़ने लगा इस जाम को देखकर प्रशासन परेशान होने लगा। प्रशासन ने जैसे तैसे हालात  पर काबू किया। प्रशासन ने मनोज के खिलाफ हाईवे पर अवैध खुदाई करने का केस दर्ज कर लिया है।

Related Posts

Leave a Reply