खुशखबरी : जल्द अरब की दो पवित्र शहरों को जोड़ेगी यह हाईस्पीड रेल – Hindi
May 10, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

खुशखबरी : जल्द अरब की दो पवित्र शहरों को जोड़ेगी यह हाईस्पीड रेल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

पवित्र शहर मक्का और मदीना में सफर करनेवालों के लिए खुशखबरी। सऊदी अरब में इस्लाम के दो पवित्र शहरों मक्का और मदीना को हाई स्पीड रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना शुरु  हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी परिवहन परियोजना करार दिया है। यह मध्य पूर्व एशिया में शुरू होने वाली सबसे बड़ी परिवहन परियोजना है। इस परियोजना से मुस्लिम तीर्थयात्रियों के अलावा नियमित यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा।

हाई स्पीड रेल सेवा के जरिये दोनों धार्मिक स्थलों के बीच 450 किलोमीटर के सफर को दो घंटे में तय किया जा सकेगा। हाई स्पीड रेल के परियोजना अधिकारी मुहम्मद फलाह ने बताया कि यह ट्रेन 300 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेगी और एक बार में 35 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। परियोजना के लिए सऊदी अरब ने स्पेन की एक कंपनी से अनुबंध किया है।

Related Posts

Leave a Reply