ऐसी जेल जहां रोजाना होता है महिला कैदियों का बलात्कार..

कोलकाता टाइम्स
आज हम नॉर्थ कोरिया को लेकर बात करे तो आपको ये बता दें कि इसे देश के बारे में सारा विश्व जानता है क्योंकि यहां का शासक ही ऐसा है जिसके कारण ये देश बहुत ही चर्चा मे रहता है।
दरअसल, कुछ ही दिन पूर्व नॉर्थ कोरिया के जेल में गार्ड का कार्य कर चुकी लिम हाई-जिन ने मीडिया को हकीकत से रूबरू कराते हुए जानकारी दी कि यहां की जेलों की दशा काफी खराब है। खबरों के मुताबिक, लिम ने चीन बॉर्डर के पास बने एक कैम्प में 17 वर्ष की उम्र से गार्ड की नौकरी करना प्रारम्भ किया था।
लिम के मुताबिक उसने यहां पर लगभग 4 साल तक नौकरी की है। इन्होंने बताया कि इन जेलों में कार्य करने वाले गार्ड्स औरत कैदियों संग बलात्कार करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यहां कैदियों को भूख से तड़पकर मरते देखा है।
एक घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब 2 कैदी जेल से भाग गए थे तब उनके परिवार के 6 लोगों को पकड़कर गोली से शूट कर दिया गया था।
जो कैदी भागे थे उनको भी बाद में मौत के घाट उतार दिया गया। लिम ने कहा कि कैदियों को सवेरे 5 बजे उठा दिया जाता है। तत्पश्चात लगातार 16 घंटे तक कार्य कराया जाता है। इसके संग ही छुट्टी भी नहीं दी जाती थी।