June 24, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

यहां सिर्फ एक सैंडविच के बदले लड़कियों का सबकुछ आपका 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया में देहव्यापर का कारोबार सदियों से चला आ रहा है, लेकिन आज के समय में यहाँ की लड़कियां ऐसा जीवन जीने को मजबूर है जिसके बारे में आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। आपने ये सुना होगा पैसों के लिए लड़कियां अपने आप को दूसरे के हवाले कर देती हैं। लेकिन एक सैंडविच के लिए ऐसा करना। हैरान कर देने वाली बात है।

जिस्मफरोशी की दलदल में फंसी यहां की लड़कियां पैसे के लालच में ये सब नहीं करती, बल्कि इनकी हालत इतनी बुरी है कि ये ऐसा करने को मजबूर हैं। जी हां, एक सैंडविच के लिए ग्रीस की लड़कियां अपना जिस्म बेचती हैं। 2015 में जब ग्रीस आर्थिक संकट से जूझ रहा था तो वहां के हालात कुछ ऐसे ही बन गए थे। आज तक ग्रीस की वेश्याएं इससे उभर नहीं पाई हैं।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपनी कुछ जरूरतों की चीजों के लिए यहां लड़कियां अपने जिस्म का सौदा कर देती हैं। एक सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीस में रहने वाली लड़कियां सिर्फ सैंडविच की खातिर अपने जिस्म को दूसरों को शौंप देती हैं। दूसरी चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि यहां की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे चल रही हैं।

एथेंस की एक यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र के प्रोफेसर ग्रेगोरी लेक्सोस की टीम ने जब इस मामले पर शोध किया तो पाया कि लड़कियां एक वक्त के खाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। इस देश में पेट की भूख मिटाने के लिए पैसों की जरूरत है लेकिन इनके पास पैसे के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसलिए मजबूरन अपना पेट पालने के लिए इस रास्ते पर चलना पड़ रहा है।

इसमें यह भी खुलासा हुआ की देह व्यापार में लिप्त अधिकांश लड़कियों की उम्र 17 से 20 साल के अंदर है और लड़कियों को यहां एक ग्राहक से सेक्स करने पर 50 यूरो मिलते थे लेकिन अब उन्हें महज 2 यूरो ही मुश्किल से मिल पाते हैं। इतने पैसे में सिर्फ एक सैंडविच  ही आता है। ऐसे में इन्हें पेट भरना बेहद मुश्किल हो रहा है।

Related Posts

Leave a Reply