June 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

इस गांव में बसने पर मेयर देंगे 1.43 लाख

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स

आज इस दुनिया में लोग रहने के लिए छोटी-छोटी जगहों के लिए अच्‍छी-खासी कीमत भी अदा करते हैं। ऐसे में इटली का बोरमिडा गांव काफी हैरान करने वाला है। यहां के मेयर डेनियल गैल्लियानो लोगों ने इस गांव में रहने वाले लोगों के लिए एक खास प्‍लान तैयार किया है। हालांकि अभी इसके म्यूनिसिपल काउंसिल द्वारा पास किए जाने का इंतजार हैं। उन्‍होंने इसे फेसबुक पर भी शेयर किया है। उनके प्रस्‍ताव में इस गांव में रहने वाले को शख्स को 1,700 पाउंड यानी कि करीब 1 लाख 43 हजार रुपये दिए जाएंगे।

यहां रहने वाले लोगों को सिर्फ 40 पाउंड यानी कि करीब 3400 रुपये हर महीने किराए में देने होंगे। इस अनोखे प्‍लान को तैयार करने के पीछे मेयर डेनियल गैल्लियानो का मकसद इस गांव को जीवित रखना है। पर्वतीय लिगुरिया क्षेत्र में स्‍थित इस गांव में करीब 394 लोग ही रह रहे हैं। पहाड़ी पर बसे इस गांव बोरमिडा में कोई पर्यटन स्थल भी नहीं है। वहीं डेनियल गैल्लियानो के फेसबुक पोस्‍ट पर लोगों के कमेंट आ रहे हैं। लोग वहां पर वाई-फाई जैसी सुविधाओं के बारे में व जरूरी चीजों के बारे में पूछ रहे हैं। अगर ये सब चीजें होंगी तो वे जाने को तैयार हैं।

Related Posts

Leave a Reply