July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

आर्थिक व अन्य कारण से अटक सकते हैं कार्य

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

मेष : कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह भी रहेंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से कार्य निश्चित समय पर पूर्ण कर लेंगे। पारिवारिक एवं व्यावसायिक विषयो में समाज के वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी होने पर मानसिक संतुलन खो सकते है विवेक से काम लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी फिर भी उपयुक्त समय नही दे सकेंगे दैनिक पूजा पाठ में खानापूर्ति मात्र रहेगी। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्त्री एवं संतान को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी।

वृष : महीने के अंतिम भाग को छोड़ शेष विपरीत फलदायी रहेगा। दिन भर भागदौड़ करने के बाद भी कुछ भी आपकी आशा के अनुरूप नही होगा। धन संबंधित कार्य भी अंत समय मे आकर उलझ जाएंगे फिर भी उधारी के व्यवहार यथासम्भव ना करे अन्यथा नई मुसीबत सर पड़ेगी। किसी से काम निकालने में भी अभिमान आड़े आएगा। समाज के वर्जित कार्यों की ओर मन भटकेगा यह भविष्य में मान हानि कराएगा। गृहस्थ में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण मतभेद रहेगा। विद्यार्थी मन मर्जी करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। धैर्य से सही समय की प्रतीक्षा करें रात्रि में शुभ समाचार मिल सकते है।

मिथुन : यह महीना  आपके लिए आशाजनक रहेगा। बेरोजगार लोग आज थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करें निश्चित सफलता मिलेगी। व्यवसायी अथवा नौकरी पेशा जातक कार्य भार को देखकर घबरा सकते है लेकिन एक बार आरंभ करने पर जटिल कार्य भी आसान नजर आएगा समय पर सहयोग भी मिल जाएगा। आर्थिक विषयो को आज गंभीरता से लेंगे धन लाभ बीच बीच मे आवश्यकता अनुसार होता रहेगा लेकिन फिर भी धन को लेकर परिवार में असंतोष रहेगा। महिलाओ का दिमाग आज धन खर्च करने पर भी अस्थिर रहेगा किसी का दिया प्रलोभन दिमाग मे घूमता रहेगा। आपको जितना भी मिले कम ही लगेगा।

कर्क : वैसे तो सामान्य ही रहेगा फिर भी राजसी खर्च रहने से धन की कमी रहेगी। व्यवसाय में मंदी रहने से धन की आमद खर्च की तुलना में आधी भी नही होगी। कार्य क्षेत्र पर छोटी सी चूक बड़ा नुकसान करा सकती है प्रत्येक कार्य को देखभाल कर करें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में लापरवाही करेंगे। महिलाये अनर्गल प्रवृति में समय और धन व्यर्थ करेंगी बाद में पश्चाताप भी होगा। दिखावे की भावना आर्थिक उलझनों में फ़सायेगी। बुजुर्गो को भी आज सम्मान कम ही देंगे।

सिंह : आप अपने विवेकी व्यवहार के चलते कार्य क्षेत्र एवं परिवार में अन्य लोगों से बेहतर आंके जाएंगे परन्तु बीच बीच मे किसी कारण से क्रोध आ सकता है जिससे लोगों की विचारधारा आपके प्रति अकस्मात बदलेगी। महिलाओ के गलत आचरण से पारिवारिक सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। आर्थिक रूप से दिन मिला जुला रहेगा धन लाभ आज अकस्मात ही होगा अथवा निराश भी कर सकता है। चोट मोच का भय है यात्रा अतिआवश्यक होने पर ही सावधानी से करें।

कन्या : स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है खान-पान का विशेष ध्यान रखें ठंडे तरल प्रदार्थो के सेवन से परहेज करें गले अथवा छाती संबंधित शिकायत रहेगी शारीरिक रूप से कार्य करने में असमर्थ रहेंगे मानसिक चंचलता भी आज हद से ज्यादा रहेगी। जिन कार्यों को करेंगे उनसे बीच मे ही पीछे हट जाएंगे फिर भी आर्थिक लाभ किसी की सहायता से हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर आज किसी से भी व्यर्थ की बहस ना करें नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से ज्यादा सावधानी बरतें। महिलाओ का मन पल पल में बदलने से अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे। विद्यार्थ पढ़ाई से मन चुरायेंगे।

तुला : का दिन भी आपको सहज लाभ दिलाएगा। लेकिन आसानी से बन रहे कामो के कारण आपमे अतिआत्मविश्वास एवं अहम की भावना भी रहेगी जिससे निकट भविष्य में हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के दख़ल देने पर वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनेगा फिर भी आज आपके धन लाभ को कोई नही रोक पायेगा। नौकरीपेशा जातको को किसी विषय मे विशेष अनुभव का लाभ मिलेगा। बच्चे एवं महिलाये जबरदस्ती अपनी बात को मनवा लेंगी। बुजुर्गो आज अपनी किसी बात पर अड़ सकते है जिससे थोड़ी असुविधा होगी। रक्त पित्त संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक : आपके लिए यह महिला सुख सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप अपने विवेक एवं चातुर्य से सर्वत्र प्रशंशा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिये भी मार्गदर्शक बनेंगे। प्रतिस्पर्धियों की परवाह नही करेंगे फिर भी कुछ समय के लिए अपने लक्ष्य से भटक सकते है। मनमौजी प्रवृति आपको आन्तरिक रूप से शांत रखेगी लेकिन अन्य लोगों को इससे परेशानी हो सकती है। आज आपकी बातों को लोग आंख बंद कर मान लेंगे परन्तु ध्यान रहे आज मौज-शौक की प्रवृति रहने से अनैतिक कार्यों के लिए किसी को विवश ना करें अन्यथा मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी बात अभिमानी व्यवहार के चलते सम्मान हानि का सामना करना पड़ेगा।

धनु ; आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियां लाएगा। व्यवसायी अथवा नौकरी वाले लोग केवल बौद्धिक बल से कार्य निकाल सकेंगे परन्तु आज किसी भी कार्य से आशानुकूल लाभ नही हो सकेगा। लापरवाही भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिसका खामियाजा आपके साथ अन्य लोगों को भी भुगतना पड़ेगा। सरकारी कार्य मे सफलता निकट आते आते हाथ से निकल सकती है। आर्थिक लाभ पाने के लिए परिश्रम के साथ ही वाणी में मधुरता रखनी पड़ेगी फिर भी अल्प लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अचानक स्वार्थ सिद्धि की भावना व्यक्तिगत संबंध में खटास लाएगी फिर भी व्यवहार के लिए नापसंद कार्य भी करने पड़ेंगे।

मकर : यह महीनासुख शांतिदायक रहेगा फिर भी आपसी संबंधों में शक की गुंजाइश ना रखें मामूली बातो को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी अहम की भावना आने से किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे जिससे कार्यों में विलंब हो सकता है। लेकिन आज आप जो निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश सही साबित होंगे। आपके कारण परिवार का भी मान बढेगा आप तंत्र मंत्र अथवा अन्य पूजापाठ से जुड़े कार्यों की अपेक्षा कर्म को ज्यादा महत्त्व देंगे इस विषय को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है। स्त्रीवर्ग आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी।

कुंभ  : महीना सामान्य बीतेगा। धन लाभ अवश्य होगा परन्तु अधिक पाने की लालसा मूल लाभ से भी वंचित कर सकती है। कार्य व्यवसाय में ज्यादा दिमाग लगाना पड़ेगा जिसका फल थोड़ा विलंब से मिलेगा। उलझनों के बाद भी हास्य के अवसर मिलते रहने से मन हल्का रहेगा। महिलाये पुरुषों से प्रतिस्पर्धा कर आगे निकलने का प्रयास करेंगी लेकिन इसमें सफल नही हो पायेगी। जोखिम वाले कार्यों में आज निवेश कर सकते है आने वाले समय में लाभ देगा। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे ही रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण आनंद में कमी नही रखेगा। आज उधार ना दें।

मीन : आपको इस महीने मिलाजुला फलदेगा। प्रातः काल से ही मानसिक रूप से निराश रहेंगे। कार्यों की असफलता का गुस्सा परिजनों पर निकालने से अशांति फैलेगी। सब परिजन मिलकर आज आपके विरुद्ध एकजुट होंगे जिससे अकेलापन महसूस करेंगे। व्यावसायिक स्थल पर भी आज किसी के सहयोग की अपेक्षा ना करें आर्थिक लाभ संध्या के आस-पास अल्प मात्रा में होगा। भोजन में अरुचि रहेगी शारीरिक स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा कमजोरी रहने से उत्साहहीनता एवं स्वभाव में रूखापन आएगा।

Related Posts

Leave a Reply