July 8, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

गलती ही सही पर बन गया वरदान 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स
ऐसी कई कहानियां हैं जो मेडिकल अविष्कार से कहीं ज्यादा लुभावनी है। इसे आप अजीब अविष्कार कह सकते हैं, जो अजूबे की तरह काम करता है।  बावजूद इसके यह मानवजाति के लिए वरदान साबित हुआ। हर साल ऐसे कई विचित्र मेडिकल अविष्कार होते हैं और इनके बारे में जानना काफी रोचक होता है।

1. पुरुषों की नपुंसका के लिए ओडोरेंट का इस्तेमाल: एलन आर. हिर्स ने व्याग्रा के विकल्प के रूप में एक पेटेंट के लिए अप्लाई किया, जो पुरुषों की नपुंसकता को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इसे सूंघने की जरूरत पड़ेगी। इसके अविष्कारक के मुताबिक लेवेंडर और लोकी पाई, डॉनट और लिकरिस, लोकी पाई और डॉनट सबसे ज्यादा प्रभावशाली तरीके से काम करता है।
2. सेंट्रिफ्यिगल फोर्स से बच्चा पैदा करने वाला उपकरण: 1965 में जॉर्ज और चार्लोट ब्लोंसकी ने इसके पेटेंट के लिए अप्लाई किया था। यह एक सेंट्रिफ्यिगल डिलिवरी टेबल है जो सेंट्रिफ्यिगल फोर्स के जरिए बच्चे को पैदा करना आसान बना देता है।
3. फोरहेड सपोर्ट अपकरण : इसका अविष्कार मिस्टर इरिक डी के द्वारा किया गया था और उन्होंने ही इसके पेटेंट के लिए अप्लाई किया था। यह एक ऐसा उपकरण है जो खड़े रहने वाले व्यक्ति के फोरहेड को आराम पहुंचाता है। यह बाथरूम कमोड के ऊपर या युरनल या शॉवरहेड के नीचे दीवार पर लगा होता है।
4. व्याग्रा: एन्जाइन की दवा की खाज के फलस्वरूप व्याग्रा की खोज हुई। रिसर्च का उद्देश्य एक ऐसी दवा की खोज करनी थी जो ब्लड वेसल को रीलैक्स करे। पर इस दवा के साइड इफैक्ट के रूप में पुरुषों में इरेक्शन आने लगा। आज यह सबसे ज्यादा बिकने वाले ड्रग्स में से एक है।
5. रिमाइंडर और इंफोर्सर अपकरण: इसका पेटेंट मिस्टर रूपर्ट डब्लू के पास है। यह एक ऐसा उपकरण है जो बच्चों को गेलिस लगाने की याद दिलाता है। इसके जरिए मुंह में एक अलार्म लगाया जाता है, जिसमें टाइमर लगा होता है। गेलिस पर लगा चुंबल अलार्म को बंद करता है।
6. गम एक्सरसाइज डिवाइस: यह डिवाइस मिस्टर चार्ल्स जी. पुर्डे के नाम से पेटेंट है। वास्तव में यह मुंह के एक्सरसाइज का डिवाइस है। दांतों के बीच में एक प्लेट को लगाया जाता है और स्प्रिंग या किसी लचीले चीज को सपोर्ट के सहारे जोड़ा जाता है। इसके बाद सर घुमाने पर डिवास को छोटे-छोटे जर्क या इंपल्स की शृंखला मिलती है।
7. एंटी-ईटिंग फेस मास्क: यह डिवाइस इंसान को खाने से रोकने के लिए बनाया गया है। इसमें मुंह ढंका रहता है। इसमें ढेरों हुक, वायर, स्ट्रैप, लॉक और माउथ गार्ड लगे होते हैं। डायटिंग करने वाले व्यक्ति की तुलना में यह डिवाइस जानवरों के लिए ज्यादा उपयुक्त लगता है। साथ ही इसे लगाने के बाद सार्वजनिक स्थान पर आप अपना चेहरा दिखाने में भी शर्म करेंगे।

Related Posts

Leave a Reply