June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular व्यापार

हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम ले रही ये कंपनी- वजह चौंकाने वाली!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स  

दुनियाभर की कंपनियों में अक्सर देखा जाता है कि वह अपने कर्चारियों से सप्ताह में 6 दिन का काम लेती हैं। लेकिन न्यूजीलैंड की एक कंपनी अपने कर्मचारियों से 6 नहीं बल्कि 4 दिनों तक काम करवा रही हैं। हालांकि कंपनी ने प्रयोग के तौर पर कर्चारियों को हफ्ते में चार दिन काम करने का ऑफर दिया है। कंपनी इसके जरिये यह पता लगाना चाहती है कि सप्ताह में 6 की बजाय 4 दिन काम करने पर लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता है और उनकी कार्य क्षमता में क्या परिवर्तन आता है?

78 प्रतिशत लोगों ने कहा- नौकरी और जीवन में संतुष्टि बढ़ी

कंपनी का यह प्रयोग काफी सफल माना जा रहा है। नतीजों के मुताबिक, करीब 78% कर्मचारियों ने दावा किया कि पहले के मुकाबले वे बेहतर तरीके से ऑफिस का काम और घर को संभाल पा रहे हैं। इससे पहले सिर्फ 54% लोग ही अपने काम और जीवन के बीच तालमेल बैठा पाते थे। यानी चार दिन के काम से 24% से ज्यादा लोगों की जिंदगी में सुधार आया।

क्या काम कराती है कंपनी?

न्यूजीलैंड की परपीचुअल गार्जियन नाम की यह कंपनी ट्रस्ट, वसीयतों और जमीन के प्रबंधन के क्षेत्र में काम करती है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों पर यह प्रयोग मार्च और अप्रैल के बीच किया गया। इसमें कंपनी ने 240 कर्मचारियों को काम पर सिर्फ चार दिन बुलाया। इस दौरान कंपनी ने इन कर्मचारियों को पहले की तरह ही वेतन दिया।

कर्मचारियों में तनाव कम हुआ

कंपनी ने अपने प्रयोग में पाया कि चार दिन काम करने के बाद लोगों में घर और दफ्तर के कार्यों में संतुष्टि बढ़ी थी। उनके मानसिक और शारीरिक तनाव में 7% की गिरावट आई। ट्रायल से पहले 45% कर्मचारी काम के दौरान तनाव से जूझ रहे थे। प्रयोग के दौरान सिर्फ 38% लोगों में ही तनाव देखा गया। वहीं जीवन से संतुष्ट लोगों की संख्या में भी 5% की वृद्धि हुई।

कंपनी के संस्थापक को आया था आइडिया

कंपनी के संस्थापक एंड्रयू बार्न्स के मुताबिक, उन्हें यह आयडिया सबसे पहले आया था। उन्होंने कर्मचारियों के काम और जीवन के बीच संतुलन को मापने और कारोबार पर उनका फोकस बढ़ाने के लिए यह प्रयोग किया।

हफ्ते में चार दिन कार्य का नियम लागू कर सकती है कंपनी

बार्न्स का कहना है कि वे इन नतीजों को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में चर्चा के लिए रखेंगे, ताकि इसे लागू किया जा सके। न्यूजीलैंड के वर्कप्लेस रिलेशन मिनिस्टर इयान लीस-गैलोवो ने ट्रायल के नतीजों को बेहतरीन और दिलचस्प बताया। उन्होंने कहा कि वे दूसरे कारोबारों में भी इस मॉडल को लागू करने को बढ़ावा देंगे।

Related Posts

Leave a Reply